6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नपा में शिश नवाया, वंदना की फिर कुर्सी पर हुए विराजमान

नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों को दिलाई गई शपथ10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कृषि मंडी कॉम्पलेक्स का हुआ लोकार्पण

2 min read
Google source verification
नपा में शिश नवाया, वंदना की फिर कुर्सी पर हुए विराजमान

नपा में शिश नवाया, वंदना की फिर कुर्सी पर हुए विराजमान

बालाघाट. शिश नवाया, वंदना की और इसके बाद नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अपनी-अपनी कुर्सी पर आसीन हुए। शनिवार को नगर पालिका परिषद बालाघाट के नवनिर्वाचि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और पार्षदों को स्थानीय कृषि उपज मंडी इतवारी गंज में बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन ने शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कृषि उपज मंडी कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण का किया गया और मंडी परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधायक गौरीशंकर बिसेन, मंत्री रामकिशोर कावरे, पूर्व विधायक रमेश भटेरे, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पूर्व जिपं अध्यक्ष रेखा बिसेन, पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी, नपा सीएमओ सतीश मटसेनिया, जपं वारासिवनी अध्यक्ष माया उईके, नगर पंचायत लांजी व कटंगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से किया गया। इसके बाद नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपाध्यक्ष व पार्षदों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कावरे ने कहा कि आयुष एवं जल संसाधन विभाग का मंत्री होने के नाते नगर पालिका बालाघाट को जो भी सहयोग की अपेक्षा रहेगी उसे वे तत्परता के साथ करेंगें। नगर पालिका बालाघाट को विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर ने कहा कि नगर पालिका के सभी 33 वार्डों के विकास की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है और वे इसे बिना किसी भेदभाव के पूरा करेंगी। बालाघाट नगर को साफ -सुथरा, स्वच्छ बनाने और ग्रीन बालाघाट-क्लीन बालाघाट की अवधारणा पर वे कार्य करेंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बालाघाट नगर को साफ -स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष योगेश बिसेन ने भी अपना संबोधन किया। आभार प्रदर्शन पर्यावरण विद मौसम हरिनखेड़े ने किया।