scriptProperty Of Road Transport Corporation-सडक़ परिवहन निगम के डिपो को बनाया मेकेनिक जोन | Property | Patrika News
बालाघाट

Property Of Road Transport Corporation-सडक़ परिवहन निगम के डिपो को बनाया मेकेनिक जोन

डक़ परिवहन निगम की संपत्तियों को खुर्दबुर्द कर दिया गया है। जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक के समीप स्थित सपनि के डिपो को अब मेकेनिक जोन बना दिया गया है। वहीं सरकार बस स्टैंड पर अब निजी यात्री बसें खड़ी हो रही है। बालाघाट. सडक़ परिवहन निगम की संपत्तियों को खुर्दबुर्द कर दिया गया […]

बालाघाटJul 25, 2024 / 10:10 pm

Bhaneshwar sakure

मेकेनिक जोन

सपनि का डिपो जहां अब बना है मेकेनिक जोन।

डक़ परिवहन निगम की संपत्तियों को खुर्दबुर्द कर दिया गया है। जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक के समीप स्थित सपनि के डिपो को अब मेकेनिक जोन बना दिया गया है। वहीं सरकार बस स्टैंड पर अब निजी यात्री बसें खड़ी हो रही है।
बालाघाट. सडक़ परिवहन निगम की संपत्तियों को खुर्दबुर्द कर दिया गया है। जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक के समीप स्थित सपनि के डिपो को अब मेकेनिक जोन बना दिया गया है। वहीं सरकार बस स्टैंड पर अब निजी यात्री बसें खड़ी हो रही है। सपनि की बसें और उसकी सामग्री को जबलपुर भिजवा दिया गया। वहीं सपनि के कार्यालय पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार जब सडक़ परिवहन निगम की बसें संचालित होती थी तो सरकारी बस स्टैंड और सपनि का कार्यालय गुलजार रहता था। लेकिन अब यह स्थिति नहीं रही। कार्यालय पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। कार्यालय के कुछ कमरों को नगर पालिका परिषद ने किराए पर दे दिया है। जबकि शेष कमरे अभी भी जस के तस पड़े हुए हैं। बस स्टैंड परिसर में निजी बस संचालकों के एजेंट का कब्जा हो गया है।
डिपो में हो रहा है वाहनों के रिपेयरिंग का कार्य
सपनि के डिपो में अब सरकारी बसें नजर नहीं आती। प्रशासन ने इसे मेकेनिक जोन बना दिया गया है। शहर के मेकेनिकों को डिपो में जगह आबंटित कर दी गई है। जहां अब मेकेनिक वाहनों के रिपेयरिंग का कार्य कर रहे हैं। जबकि डिपो के अंदर बनाए गए सपनि के कक्षों को जमींदोज कर दिया गया है।

Hindi News/ Balaghat / Property Of Road Transport Corporation-सडक़ परिवहन निगम के डिपो को बनाया मेकेनिक जोन

ट्रेंडिंग वीडियो