2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवारा पशुओं के मालिकों की अब खैर नहीं, नपा ने दिखाए आक्रामक तेवर

पशु मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ नाम भी किए जाएंगे सार्वजनिक

2 min read
Google source verification
पशु मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ नाम भी किए जाएंगे सार्वजनिक

पशु मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ नाम भी किए जाएंगे सार्वजनिक

बालाघाट/वारासिवनी. नगर के मार्गो पर आवारा विचरण करते पालतू पशुओ के विषय में अब नगर पालिका परिषद वारासिवनी ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। नपा अध्यक्ष सरिता दांदरे व सीएमओ दिशा डहेरिया ने आवारा पशुओ के मालिकों को अंतिम चेतावनी दी है। आवारा पशुओ को गौशाला भेजकर आर्थिक जुर्माना वसूली वसूली के साथ मालिकों के नाम सार्वजनिक करने की चेतावनी दी गई है।


प्राय यह देखा जा रहा है कि नगर में पालतु पशुओं को आवारा छोड़ दिया जा रहा है। ऐसे मवेशी बाजारों, सडक़ों और मुख्य चौक चौराहों में डेरा डाले रहते हैं। राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भविष्य में गंभीर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

मुनादी का नहीं हो रहा असर

नगर पालिका प्रबंधन के अनुसार कई बार सार्वजनिक सूचना मुनादी कर जारी की गई। पशु मालिकों को सूचित किया गया है कि आप अपने पालतु पशुओं को नियत स्थान पर बांधकर रखें। आवारा ना घूमने दें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बार-बार सूचित किए जाने पर भी पशु मालिक पशुओं को आवारा घूमने छोड़ रहे हैं। सूचना का पालन नहीं किया जा रहा है।

मालिको के नाम होंगे सार्वजनिक

नपा अध्यक्ष व सीएमओं ने अंतिम सूचना के माध्यम से जारी निर्देशों का पालन किए जाने अनुरोध गया है। इसके बाद भी पशु आवारा घूमते पाए जाते हैं, तो सोमवार 22 जुलाई से पशुओं को पडकऱ गौशाला भेज दिया जाएगा। संबंधित पशु मालिक पर आर्थिक जुर्माना अधिरोपित करते हुए राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई एवं पशु मालिकों का नाम सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया जाएगा। संपूर्ण जवाबदारी संबंधित पशु मालिक की होगी। नपा परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या का समाधान करने में सहयोग करें और अपने पालतू जानवरों को आवारा घूमने न दें।

सोशल मीडिया में छाया रहता है मुद्दा

सडक़ पर आवारा पशुओं के बैठने से सडक़ हादसे के तत्काल बाद व्हाट्स एप व फेसबुक में आवारा मवेशियों का मुद्दा छाया रहता है। गत दिवस भी लालबर्रा रोड में एक बाइक सवार के उपर दौड़ती हुई गाय आ जाने से उसे शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किस्मत से उसे गंभीर चोटे नहीं आई थी। बार-बार सोशल मीडिया मे ंइस विषय के उठने के बाद नपा ने मुनादी कर आवारा पशुओं के विषय में गंभीरता दिखाई हंै। लेकिन अब कडक़ चेतावनी व कार्रवाई के संकेत नपा परिषद की ओर से दिए गए हैं। इसके बाद से आवारा मवेशियों के मालिकों में हडक़ंप है।



आवारा मवेशियों के बीच सडक़ में बैठे रहने से दुर्घटनाएं घटित हो रही है। यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है। इस कारण इस बार सख्ती से ऐसे आवारा मवेशियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सरिता दांदरे, नपा अध्यक्ष वारासिवनी

Story Loader