
बालाघाट से सोमवार को सामने आए स्ट्रॉन्ग रूम में बैवेट पेपर से कथित छेड़छाड़ के वीडियो को लेकर मचा बवाल शांत होते नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को ही कांग्रेस ने पहले इस मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की थी और कलेक्टर को निलंबित करने की मांग की थी तो वहीं अब मंगलवार को कांग्रेस ने राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत करते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि जब रखवाले ही इस तरह का काम कर रहे हैं तो निष्पक्षता की उम्मीद नहीं की जा सकती।
कांग्रेस ने की राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग से शिकायत
दिल्ली में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग में बालाघाट के स्ट्रॉन्ग रूम में बैलेट पेपर से कथित छेड़छाड़ की शिकायत की है। कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद और गुरदीप सप्पल सिंह सप्पल ने शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले स्ट्रॉन्ग रूम में बैलेट पेपर का जो वीडियो सामने आया था उसे हमने राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को सौंपा है। इस वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि जिला चुनाव अधिकारी यानी जो रक्षक हैं वो भक्षक बन रहे हैं और सीधे पोस्टल बैलेट से टेम्परिंग कर रहे हैं। ये बहुत आपत्तिजनक गंभीर मामला है और इसमें तुरंत चुनाव आयोग को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध एक्शन लेना चाहिए। जिससे स्पष्ट संदेश जाए। हम आशा और विश्वास करते हैं चुनाव आयोग जल्द से जल्द इस पर सख्त एक्शन लेगा।
यह भी पढ़ें- सरकार आएगी लाख रुपए लाएगी ! लग गई पक्की शर्त, पढ़ें पूरी खबर
ये है पूरा मामला
बालाघाट से सोमवार को एक वीडियो सामने आया था जिसने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया था। वीडियो बालाघाट में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का था जिसमें कुछ कर्मचारी एक कक्ष में बैलेट पेपर के साथ नजर आ रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक भी इस दौरान वहां पहुंचते हैं और हंगामा खड़ा कर देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद भोपाल में कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की थी जिसके बाद मंगलवार को नोडल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था।
देखें वीडियो-
Published on:
28 Nov 2023 09:34 pm

बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
