14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

नाले में लहलहा रही थी गांजे की फसल, पुलिस ने 69.69 किलोग्राम पौधे किए जब्त

गोपनीय तरीके से की जा रही थी खेती चौमूं/कालाडेरा. कालाडेरा पुलिस थाना इलाके में डीएसटी एवं कालाडेरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टांकरड़ा गांव के बरसाती नाले में गोपनीय तरीके से की जा रही अवैध गांजे की खेती पकड़ी है। पुलिस ने गांजे के 1050 पौधे उखाडक़र जब्त किए है। जिनका वजन 69.69 […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Apr 02, 2025

गोपनीय तरीके से की जा रही थी खेती

चौमूं/कालाडेरा. कालाडेरा पुलिस थाना इलाके में डीएसटी एवं कालाडेरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टांकरड़ा गांव के बरसाती नाले में गोपनीय तरीके से की जा रही अवैध गांजे की खेती पकड़ी है। पुलिस ने गांजे के 1050 पौधे उखाडक़र जब्त किए है। जिनका वजन 69.69 किलोग्राम है। इस गांजे की अवैध खेती में लिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर ग्रामीण एसपी आनन्द शर्मा ने बताया कि जयपुर ग्रामीण में अवैध मादक पदार्थ बिक्री की रोकथाम को लेकर अवैध नशे के कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनियां के निर्देशन में ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाया जा रहा है। 1 अप्रेल को डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण को सूचना मिली थी कि अज्ञात लोगों की ओर से कालाडेरा थाना इलाके में टांकरडा में पानी के नाले के पास अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगाकर खेती की जा रही है। सूचना पर गोविंदगढ़ डीएसपी राजेश जांगिड़ के सानिध्य में थानाधिकारी कालाडेरा बाबूलाल व डीएसटी टीम के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने अभियान के तहत कार्रवाई करने पहुंची तो अवैध रुप से गांजे के पौधे उगे हुए मिले। आगे और तलाश किया तो करीब छह स्थानों पर गांजे के उगे हुए पौधे मिले। टीम ने तकरीबन 1050 पौधे उखाडक़र जब्त किए। जिनका वजन करीब 69.69 किलोग्राम है। (कासं.)

यहां मिले गांजे की पौधे

डीएसपी जांगिड़ ने बताया कि बरसाती नाले में एक होटल के पीछे से 150 पौधे, पानी फिल्टर प्लांट के पीछे सरकारी नाले में 150 पौधे, होटल के आगे की तरफ 150 पौधे, एक खेत के पास बरसाती नाले में 200 पौधे, एक काटी गई कॉलोनी के पास नाले में 200 पौधे, दूसरे खेत के पास नाले में 200 पौधे जब्त किए है। इन जगहों से जब्त् किए पौधों का वजन 69.69 किलोग्राम है।

गोपनीय तरीके से खेती

पुलिस ने बताया कि इस कारोबार से जुड़े लोगों की ओर से नाले में गोपनीय तरीके से गांजे की खेती की जा रही थी। ताकि किसी को पता नहीं चल पाए और पुलिस की पकड़ में नहीं आए, लेकिन पुलिस टीम एवं अभियान के चलते बरसाती नाले में उगे पौधों को उखाडक़र जब्त कर लिए गए है।

हर पहलू पर होगी जांच

डीएसपी जांगिड़ ने बताया कि अवैध गांजा की खेती की हर पहलू पर जांच होगी। इससे जुड़े लोगों की तलाश एवं प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में आगे की जांच सामोद थाना प्रभारी की ओर से की जा रही है। टीम में थाना प्रभारी के अलावा हैड कांस्टेबल सतेन्द्र, डीएसटी के हैड कांस्टेबल रामनिवास, बनवारीलाल, शेरसिंह, कांस्टेबल सुभाष चन्द, राजू देवन्दा, सुभाषचंद, महेश, रमेश कुमार, शीशराम, कमलेश और राहुल रहे है।