1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई व साली संग पत्नी व बेटे को मौत की नींद सुलाया

भाई व साली संग उतारा पत्नी व बेटे को मौत की नींद सुलाया मुख्य आरोपी है जिला कलक्टे्रट में बाबू

less than 1 minute read
Google source verification
भाई व साली संग पत्नी व बेटे को मौत की नींद सुलाया

भाई व साली संग पत्नी व बेटे को मौत की नींद सुलाया

जयपुर. करधनी पुलिस ने शुक्रवार को पिछले माह बैनाड़ रोड नाडी का फाटक सूर्य नगर में प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी व मासूम बेटे की जहरीला पदार्थ खिला हत्या करने के मामले का पर्दाफाश कर मृतका के पति, देवर व उसकी छोटी बहन को गिरफ्तार किया।
जयपुर कमिश्नरेट जिला पश्चिम के डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि २५ जून २०२० को सूर्य नगर नाडी का फाटक निवासी अनिता शर्मा (३८), उसके बेटे मयंक शर्मा (१४) की जहरीला पदार्थ सेवन से मृत्यु हो गई थी। शक होने पर मृतका के पति, देवर व मृतका की छोटी बहन से पूछताछ कर मोबाइल की सीडीआर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि पति अनिल शर्मा ने ही प्रेम प्रसंग के चलते योजनाबद्ध तरीके से देवर सुनील व पे्रमिका मृतका की छोटी बहन पूजा के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अनिल ने अपने भाई सुनील को शादी करवाने, मकान दिलवाने व रुपयों का प्रलोभन देकर वारदात में शामिल किया। पुलिस ने बताया है कि आरोपी अनिल जिला कलक्टे्रट जयपुर में एलडीसी के पद कार्यरत था।
हत्या का नहीं मलाल
साली के प्रेमजाल में अपनी पत्नी व पुत्र की हत्या करने वाले अनिल शर्मा को अपने किए पर कोई पछतावा व मलाल नही है। पूछताछ में उसको पत्नी व अपने पुत्र की हत्या का कोई शिकन नहीं दिखाई दिया।

Story Loader