10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागपत के इस गांव में अचानक फैला धुंआ, खांसी और आंखों में जलन से बीमार हुए बच्चे, जानिए वजह

बागपत जिले के निवाड़ा गांव में मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक से गांव के लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की समस्या होने लगी। जानिए क्या है वजह।

less than 1 minute read
Google source verification
Baghpat News

बागपत जिले के निवाड़ा गांव में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोग इस समस्या से परेशान हो गए। गांव में कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से उल्टी भी हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे गांव में दहशत फैल गई।

स्कूलों और मदरसों में की गई छुट्टी

मंगलवार सुबह निवाड़ा गांव के आसपास धुएं जैसी परत फैल गई जिसके बाद लोगों को खांसी, आंखों में जलन और आंसू आने लगे। स्थिति बिगड़ती देख गांव के सरकारी स्कूल और मदरसों में तुरंत छुट्टी कर बच्चों को उनके घर भेज दिया गया। जिनकी हालत ज्यादा खराब हुई उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों को रजाई में छिपाकर उनकी सुरक्षा की गई।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बोलेरो ने खत्म कर दिया पूरा परिवार, सड़क किनारे खड़े चार लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस लाइन में चल रही मॉक ड्रिल बनी वजह

कुछ देर बाद पता चला कि यह धुआं बागपत पुलिस लाइन में चल रही मॉक ड्रिल का नतीजा था। पुलिस अभ्यास के दौरान छोड़े गए आंसू गैस के गोलों से उठे धुएं ने निवाड़ा गांव के वातावरण को प्रदूषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब मॉक ड्रिल हो रही थी, तभी यह समस्या शुरू हुई। आसमान में फैले धुएं ने गांव के वातावरण को पूरी तरह प्रभावित कर दिया, जिससे लोगों की सांस लेने में दिक्कत और आंखों में चुभन की समस्या बढ़ गई।