script4 साल में 9 वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दी प्रतिक्रिया | Ram Rahim came out from jail on parole for 9th time in 4 years | Patrika News
बागपत

4 साल में 9 वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दी प्रतिक्रिया

राम रहीम शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से 50 दिन की पैरोल पर बाहर आया। इस समय वह यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में है। यहां से राम रहीम ने अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है।

बागपतJan 20, 2024 / 05:00 pm

Anand Shukla

ram_rahim.jpg
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 50 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है। राम रहीम को बलात्कार और हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। पिछले 4 सालों में राम रहीम को नौंवी राम पैरोल मिली है। शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम बाहर आया और सीधा यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा। जहां डेरा प्रमुख की तरफ से एक वीडियो संदेश जारी किया गया।
बागपत के बरनावा आश्रम से राम रहीम ने एक वीडियो जारी करके कहा कि राम का पर्व चल रहा है पूरा देश दिवाली मना रहा है आप भी इस पर्व में शामिल होकर राम नाम का आनंद लें।
प्राण- प्रतिष्ठा के दिन दिवाली की तरह मनाएं
राम मंदिर के मसले पर राम रहीम ने कहा, ‘रामजी का भी पर्व मनाया जा रहा है तो आप सब भी उस पर्व में शामिल होइए, क्योंकि हम सारे उस राम जी की संतान है। इस पर्व को दिवाली की तरह मनाया जाए। जैसे कि सभी मना रहे हैं उसमें भी आप शामिल हों। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं।

राम रहीम ने अपने संदेश में आगे कहा, ‘आपके दर्शनों के लिए आपकी सेवा में एक बार फिर हाजिर हो गए हैं। इस बार आपको यूपी में नहीं आना है।

Hindi News/ Bagpat / 4 साल में 9 वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दी प्रतिक्रिया

ट्रेंडिंग वीडियो