10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्न्तजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी का लाखों रुपये का सामान बरामद

आजमगढ़ पुलिस को बड़ी कामियाबी मिली। पुलिस ने अंर्तजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी समेत चोरी के लाखों रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस हिरासत में आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जिले के दो थानों की पुलिस को बड़ी कामियाबी मिली है। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने जहां तीन अंर्तजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी सहित लाखों रुपये का सामना बरामद किया है। वहीं जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक अंर्तजनपदीय चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है। अब पुलिस इन चोरों के गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुुटी है।

मुबारकपुर थाने की पुलिस को चेकिंग कर रही थी। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल और सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। उसी दौरान मुबारकपुर बार्डर पर स्थित गोछा पुलिया पर तीन व्यक्ति अलग अलग बाइक से आते दिखे। उनकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वे पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किए। मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कई मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों विशाल यादव पुत्र राम मिलन यादव, सनी भाष्कर पुत्र राम प्रकाश और सिद्धू चौहान पुत्र हरिश्चन्द्र चौहान को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार राजेश की तलाश की जा रही है। सिद्धू चौहान पर आजमगढ़ और मऊ जिले में 11 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के साथ इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक, आठ मोबाइल, साड़ी, गैस सिलेंडर और नगद रूपए भी बरामद हुए हैं।

इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की केशवपुर मोचीपुर गांव निवासी सावित्री वर्मा पत्नी सुखसागर वर्मा ने आठ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरांे ने घर का ताला तोङकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी थी। जांच के दौरान चोरी में सूरज सोनकर पुत्र बहादुर सोनकर निवासी काली चौरा पन्ना चौराहा बङी मस्जिद कस्बा व थाना बङहलगंज जनपद गोरखपुर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आज आरोपी को रजादेपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की 2 मोबाइल, 1टैबलेट, 3 पेचकस, 1 हथौङी, 01 ब्लेड, 10 लोहे की पेचकस नुमा कील, 1 लोहे का सरिया, 1 पंच, 4 सिक्का ताँबा/पीतल, 1 अँगुठी, 1 कर्धन सफेद धातु, 2 पीस कर्धन का लटकन सफेद धातु, 12 पीस चाँदी का सिक्का, 3 अँगुठी सफेद धातु, 4 सफेद धातु की बिछिया, 7 अन्य सिक्के, 1घङी, 1 लेडीज घङी पीला रंग, पायल व पावजेब हलका व भारी सफेद धातु 18 जोङी सहित भारी संख्या में आभूषण व तमंचा बरामद किया।