16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ पहुँचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस कस्टडी में मृतक युवक के परिवार से मिले

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तरवां पहुंच कर थाना में युवक की मौत को लेकर साधा शासन प्रशासन पर निशाना, उठाए कई सवाल

less than 1 minute read
Google source verification

आजमगढ़ के तरवा थाना अंतर्गत ग्राम उमरी पट्टी में शनि कुमार की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत हो गई लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कब तक गरीबों दलितों पिछड़ों मुसलमानो पर इस तरह से अन्याय होगा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मौत पुलिस हिरासत में हुई।

पीड़ित परिवार से मिलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री संवेदना व्यक्त किये तथा जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी इस तरह की घटना जनता में भय पैदा करती है कानून के राज की दुहाई देने वाली सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जब चाहे जहां चाहे कानून की धज्जियां उड़ाने में मशगुल है इस सरकार में पुलिसिया उत्पीड़न अपने चरम सीमा पर है जब रक्षक ही भक्षक बन जाए उस देश और प्रदेश का विनाश निश्चित देश भारतीय संविधान से चलेगा ना की तानाशाही से। योगी सरकार में यह कोई अलग घटना नहीं है इस तरह की घटनाएं रोज प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में हो रही हैं।