scriptAzamgarh: घर से बाहर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म | Azamgarh: | Patrika News
आजमगढ़

Azamgarh: घर से बाहर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म

आजमगढ़ में16 वर्षीय किशोरी से रेप, तालाब किनारे बेहोश मिली पीड़िता, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

आजमगढ़Jul 09, 2024 / 07:28 am

Abhishek Singh

crime news
आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय बालिका के साथ रविवार की रात एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किशोरी को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किशोरी के पिता गांव के पास ही पोखरे में पाली गई मछली की रखवाली का कार्य करते है। रविवार की रात को हो ही उनकी 16 वर्षीय पुत्र गायब हो गई। पति और पत्नी मिलकर उसकी तलाश करने में जुट गए। देर रात 11 बजे वह घर से 200 मीटर दूर बेहोशी की हालत में मिली। उसके बदन से कपड़ा गायब था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।

परिजन उसके मुंह से कपड़े को निकालकर मड़ई में लाए। उसे दूसरा कपड़ा पहनाए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए।

सीओ फूलपुर के साथ ही फूलपुर और दीदारगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी के साथ दुष्कर्म की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को होश आया। उसने सूरज राजभर का नाम लिया जबकि दो अन्य युवकों के भी उसके साथ होने की बात बताई। लेकिन उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं इस मामले पर SP ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 8 जुलाई को थाना सरायमीर पर सुबह लगभग 9 बजे यह सूचना मिली कि एक नाबालिक लड़की के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा रेप किया गया जिसमें एक व्यक्ति के नाम उन्होंने वताया और दो अज्ञात बताया के द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित की गई है। इस पर तुरंत थाना प्रभारी सरायमीर CO फूलपुर और एडिशनल SP ग्रामीण द्वारा मौके का भ्रमण किया गया मौके फील्ड यूनिट ऑफ़ डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया इसमें पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है धारा 64 BNS 3 बटा 4 पाक्सो एक्ट और scst एक्ट के अंतर्गत इसके साथ ही किशोरी को महिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। सभी साक्ष्य संकलन और 164 के बयान पर मेडिकल और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जो भी सच जानकारी पर आएंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Azamgarh / Azamgarh: घर से बाहर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म

ट्रेंडिंग वीडियो