script2024 में एक तरफ अयोध्या में विराजे जाएंगे रामलला, दूसरी तरफ सरकार ने बनाया पूरे देश के लिए नया प्लान | India will be free from pollution after inauguration of Ram temple | Patrika News
अयोध्या

2024 में एक तरफ अयोध्या में विराजे जाएंगे रामलला, दूसरी तरफ सरकार ने बनाया पूरे देश के लिए नया प्लान

जनवरी 2024 में भगवान रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे।

अयोध्याJan 10, 2023 / 08:04 pm

Satya Prakash

जनवरी 2024 में होगा राम मंदिर का उद्घाटन

जनवरी 2024 में होगा राम मंदिर का उद्घाटन

श्री राम जन्मभूमि परिसर में अगले वर्ष जब रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर का शुभारंभ होगा। उस दिन देश भर में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत करोड़ों लोग वृक्षारोपण करेंगे। जिसकी जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अयोध्या में दी।

दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर का भूतल


अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण को दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी 2024 में भगवान रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट का मानना है कि इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भगवान रामलला को उनके नए घर में विराजमान कराए जाने के लिए उपस्थित होंगे। जिसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी है। पूर्व में ट्रस्ट की बैठक के दौरान भगवान के विराजमान कराए जाने को लेकर मंथन किया गया है।

देशभर में वृक्षारोपण का होगा महा आयोजन


2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार इस उत्सव को देशव्यापी बनाए जाने की तैयारी कर रही है। अयोध्या पहुंचे पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण सुसज्जित नगर के रूप में स्थापित किया जाएगा। प्रदूषण एक विकराल समस्या के रूप में सामने मौजूद है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए श्री राम मंदिर के शुभारंभ के दिन बृहद स्थल पर देश व्यापी वृक्षारोपण का आवाहन किया गया है।

यह भी पढ़ें

अयोध्या में राम नाम की परंपरा बनी नई पहचान


प्रदूषण मुक्त के लिए चल रही 4500 करोड़ की योजना


केंद्र सरकार 45 सौ करोड़ की राज्यों के सहयोग से जल और वायु सहित सभी प्रकार के प्रदूषण से मुक्ति की कई योजना चला रही है। अयोध्या आने वाले समय में पर्यावरण के दृष्टि से सुंदर और विकसित नगरी के रूप में तैयार होगी। जिसके लिए हम सभी लोग लगे हुए हैं।

Hindi News/ Ayodhya / 2024 में एक तरफ अयोध्या में विराजे जाएंगे रामलला, दूसरी तरफ सरकार ने बनाया पूरे देश के लिए नया प्लान

ट्रेंडिंग वीडियो