scriptपुलिस कस्टडी में ई-रिक्शा चालक की मौत, पत्नी बोली- पुलिस ने सादे कागज पर अंगूठा लेकर कर दी हत्या | E-rickshaw driver dies in police custody | Patrika News
अयोध्या

पुलिस कस्टडी में ई-रिक्शा चालक की मौत, पत्नी बोली- पुलिस ने सादे कागज पर अंगूठा लेकर कर दी हत्या

ई रिक्शा चालक की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडे का भी बयान आया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से रिक्शा चालक की मौत का आरोप लगाया है।

अयोध्याJan 14, 2023 / 10:39 pm

Satya Prakash

अयोध्या में ई रिक्शा चालक की मौत पर विवाद

अयोध्या में ई रिक्शा चालक की मौत पर विवाद

पुलिस कस्टडी में ई-रिक्शा चालक मोहम्मद शकील की मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के बछड़ा सुलतानपुर का रहने वाला ई रिक्शा चालक मोहम्मद शकील का वाहन सुबह 8:00 बजे बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा परिजनों को मिला। लेकिन शकील की कोई जानकारी ना मिलने के बाद शकील की पत्नी ने साहब गंज चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराकर अनहोनी की आशंका जताई। शाम को जानकारी हुई कि जिला अस्पताल में पति की मौत हो गई है।

सादे कागज पर अंगूठा लगवाले का है आरोप


आसपास के लोगों से पता चला कि चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान बाइक से आए लोग उसे बैठा कर ले गए थे। शकील की पत्नी उन्हीं दोनों पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा रही है। तो वही एक और आरोप लगाते हुए कहा कि चौकी में पुलिस के द्वारा एक सादे कागज पर जबरन अंगूठा लगवाया गया है।

पूछताछ के लिए ई रिक्शा चालक को चौकी लाए थे पुलिसकर्मी


सीओ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक शकील को चीता मोबाइल के सिपाही चोरी की एक घटना की पूछताछ के लिए चौकी ले गए थे। जहां पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
लेकिन चौकी से कुछ दूर जाते ही बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। जब आसपास के लोग अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस चालक की मौत की वजह टीबी की बीमारी बता रहे हैं लेकिन परिजन अब पुलिस के कहानी को सोची समझी हत्या की साजिश का आरोप लगा रही है। जिसके बाद पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सपा के पूर्व मंत्री ने कहा दोषियों पर दर्ज हुआ मुकदमा


ई रिक्शा चालक मोहम्मद कफील की संदिग्ध मौत को समाजवादी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। मृतक को लेकर सपा के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है। साथ ही परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें

मकर संक्रांति 2024 के दिन रामलला की प्राणप्रतिष्ठा!


सत्ता पक्ष ने भी उठाई जांच की मांग


अयोध्या में पुलिस की कार्रवाई को लेकर अब सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि भी घटना की जांच किए जाने की मांग उठाई है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दुखद है। पुलिस पर लगाए गए आरोप की जांच होनी चाहिए। इसके लिए हम जिलाधिकारी व एसएसपी से बातचीत की गई है। जांच में सत्यता के आधार पर कार्रवाई होगी।

Hindi News/ Ayodhya / पुलिस कस्टडी में ई-रिक्शा चालक की मौत, पत्नी बोली- पुलिस ने सादे कागज पर अंगूठा लेकर कर दी हत्या

ट्रेंडिंग वीडियो