scriptरामनवमी को लेकर बदला गया रामलला के दर्शन राग-भोग और आरती का समय, सिर्फ 10 मिनट लगेगा पर्दा | Ayodhya ram navami ramlala's darshan, raga-bhog and aarti changed Timing | Patrika News
अयोध्या

रामनवमी को लेकर बदला गया रामलला के दर्शन राग-भोग और आरती का समय, सिर्फ 10 मिनट लगेगा पर्दा

रामनवमी को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के निर्णय के बाद रामलला के दर्शन समय राज भोग और आरती के समय में बदलाव किया गया। अब दोपहर और शाम की आरती में सिर्फ 10 मिनट के लिए पर्दा लगेगा।

अयोध्याApr 13, 2024 / 08:48 am

Mahendra Tiwari

राम मंदिर में विराजमान प्रभु श्री राम

राम मंदिर में विराजमान प्रभु श्री राम

अयोध्या में रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के कपाट 15 अप्रैल से 17 तारीख तक सुबह 5 बजे ही खोल दिए जाएंगे। राम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने मीडिया को बताया कि ट्रस्ट और प्रशासन से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है।
अयोध्या में रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर रामनवमी के तीन दिन पहले से ही दर्शन पूजन के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। अभी रामलला को सुबह 5 बजे जगाया जाता है। लेकिन रामनवमी के दिन उन्हें तड़के 3:30 बजे ही जगा दिया जाएगा। उसके बाद चांदी के कलश से अभिषेक होगा। सुबह 5 बजे शृंगार आरती होगी। जन्म की आरती दोपहर 12 बजे होगी। भोग आरती के बाद दोपहर 12:50 बजे पर्दा हटाया जाएगा। शाम को संध्या आरती के लिए सिर्फ 10 मिनट के लिए पर्दा लगाया जाएगा। शयन आरती का समय श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार तय होगा। 15 और 16 अप्रैल को दर्शन का यही समय रहने की संभावना है। राम मंदिर के पुजारी ने पत्रकारों को बताया कि रामलला के राग- भोग और आरती के समय में बदलाव किया जाएगा। अभी रामलला को सुबह 5 बजे जगाया जाता है। रामनवमी के दिन सुबह तड़के 3:30 बजे जगाया जाएगा।

Hindi News/ Ayodhya / रामनवमी को लेकर बदला गया रामलला के दर्शन राग-भोग और आरती का समय, सिर्फ 10 मिनट लगेगा पर्दा

ट्रेंडिंग वीडियो