scriptSurya Grahan 2024: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन लोगों की बढ़ाएगा मुसीबत, जानें असर | Surya Grahan 2024 Rashifal last solar eclipse effect this year will increase troubles for 5 zodiac people | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Surya Grahan 2024: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन लोगों की बढ़ाएगा मुसीबत, जानें असर

Surya Grahan 2024: हर ग्रह की चाल में बदलाव से लोगों पर असर पड़ता है, सूर्य ग्रहण भी इससे जुदा नहीं है। सूर्य ग्रहण 2024 कई राशि के लोगों की मुसीबत बढ़ा सकता है। आइये जानते हैं वो कौन राशियां हैं और क्या असर पड़ेगा …

जयपुरOct 02, 2024 / 11:31 am

Pravin Pandey

Surya Grahan 2024 Rashifal

Surya Grahan 2024 Rashifal: सूर्य ग्रहण का किन राशि के लोगों पर पड़ेगा नकारात्मक असर

इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण 2024 का नकारात्मक असर
कर्क राशि

सूर्य ग्रहण के कारण कर्क राशि के लोगों के छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं और निश्चित रूप से आपको परेशानी हो सकती है। यदि आप पहले से ही उनके साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो विवाद बढ़ सकता है, मामला कोर्ट तक जा सकता है। इस समय कर्क राशि वाले साहस से भरे रहेंगे, लेकिन सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। शुरुआत में निराशा मिल सकती है। धन हानि भी हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण लोगों से संवाद करने में कठिनाई पैदा कर सकता है। हालांकि, यदि आपका धन रूका हुआ है या कहीं फंसा हुआ है तो उसकी प्राप्ति होगी और इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन आपका स्वास्थ्य इस दौरान प्रभावित हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण 2024 के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। सूर्य केतु युति के दौरान आपका कोई मित्र आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। इसके अलावा व्यापार में परेशानी आ सकती हैं। आपको हल्की-फुल्की नेत्र संबंधी समस्या हो सकती हैं। आपके साथ कोई भयानक घटना घट सकती है। विदेश यात्रा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः

Surya Grahan Ke Upay: सूर्य ग्रहण पर करें ये उपाय, टल जाएगा हर संकट

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण करियर पर सबसे अधिक प्रभाव डाल सकती है। आशंका है कि अधिक प्रयासों के बावजूद भी आपको मनचाहा परिणाम न मिले। नई-नई कठिनाई आ सकती है। इस समय स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी, वित्तीय समस्याएं लाइफ में आ सकती हैं। यदि किसी से उधार लिया हुआ है तो लौटाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि

सूर्य ग्रहण के चलते मकर राशि वालों के काम में देरी, रूकावट, बाधा और निराशा पैदा कर सकता है। इस समय मकर राशि का व्यक्ति घमंडी व्यवहार कर सकता है। कंपनी संचालित करते हैं तो राजस्व में गिरावट आ सकती है। कानूनी समस्या में फंस सकते हैं। विलासिता और फिजूलखर्ची की ओर रूझान होगा। आप किसी बीमारी के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Surya Grahan 2024: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन लोगों की बढ़ाएगा मुसीबत, जानें असर

ट्रेंडिंग वीडियो