scriptSurya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के असर से तुला राशि वालों को मिलेगी खुश खबरी, जानें आपकी राशि पर ग्रहण का असर | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के असर से तुला राशि वालों को मिलेगी खुश खबरी, जानें आपकी राशि पर ग्रहण का असर

Surya Grahan 2023 Effect all zodiac signs auspicious and inauspicious: यह शुभ या अशुभ रूप से अपने प्र्रभाव दिखाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रहण का असर अगले 6 महीने तक नजर आता रहेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं इस सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या रहेगा असर…

Apr 20, 2023 / 11:39 am

Sanjana Kumar

surya_grahan_ka_rashiyon_par_asar.jpg

Surya Grahan 2023 Effect all zodiac signs auspicious and inauspicious: साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। हालांकि, भारत में ये नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का यह सूर्य ग्रहण काफी अलग होगा, क्योंकि यह हाइब्रिड होगा। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का अर्थ है वलयाकार ग्रहण, आंशिक और पूर्ण सूर्य ग्रहण का संयोजन। इस हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का असर सम्पूर्ण मानव जाति और पृथ्वी पर भी दिखाई देगा। यह शुभ या अशुभ रूप से अपने प्र्रभाव दिखाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रहण का असर अगले 6 महीने तक नजर आता रहेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं इस सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या रहेगा असर…

 

सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजकर 4 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी।

कहां-कहां दिख रहा ये सूर्य ग्रहण?
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसीलिए यहां सूतक काल का समय भी नहीं माना जा रहा। हालांकि शास्त्रों में सूर्य ग्रहण के दौरान बताए गए कुछ वर्जित कार्यों का या नियमों का पालन जरूर किया जाना चाहिए। यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर असर

मेष
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण उनकी राशि से सातवें स्थान पर लगने जा रहा है, कुंडली में सातवें स्थान का अर्थ जीवन, जीवनसाथी, व्यापार से माना जाता है। ग्रहण के प्रभाव से आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है। पार्टनरशिप के कार्यों में परेशानी आ सकती है। सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी। पारिवारिक संबंधों में खुशहाली देखने को मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से ग्रहण नुकसान दे सकता है। बिजनेस में घाटा हो सकता है। इस दौरान कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

वृष
वृष राशि के लोगों को ग्रहण के शुभ प्रभाव मिलेंगे। इन्हें नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि शुरुआत में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, वे फिलहाल किसी भ्ी तरह की जल्दबाजी से बचें। बिजनेस में लाभ मिलने के योग बनेंगे। सूर्य ग्रहण आपकी सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने वाला साबित होगा। आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ प्रभाव देने वाला रहेगा। ग्रहण के असर से इनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्टूडेंट हैं, तो कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेमी जोड़ों की किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खाद्य पदार्थों के सेवन से सावधान रहना होगा। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से यह ग्रहण आपके लिए एक अवसर साबित होगा। बिजनेस करने वालों को सूर्य ग्रहण के असर से उन्नति मिल सकती है।

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण समस्याएं बढ़ाने वाला रहेगा। इसके असर से इन्हें कई समस्याएं झेलनी होंगी। इस समय यानी 6 महीने की अवधि में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, नुकसान हो सकता है। जमीन जायदाद में मामलों को इस समय टाल देना ही समझदारी है। परिवार में किसी की तबियत अचानक खराब हो सकती है, अलर्ट रहें। इस अवधि में अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें। हालांकि आपसी रिश्तों में मिठास देखने को मिल सकती है।

 

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण मिला-जुला असर दिखाएगा। इसके असर से कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपका तालमेल बेहतर होगा। आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें वरना दुर्घटना हो सकती है। सेहत बेहतर रहेगी। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। साथ ही उनकी सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान आपके घर कोई मेहमान आ सकता है।

कन्या
कन्या राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कॅरियर में काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस और परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने कोशिश में विफल हो सकते हैं। आपको स्वभाव में रूखेपन से बचने की जरूरत है। खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। सेहत परेशान कर सकती है। आपको कोई मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। खानपान का ध्यान रखें। संतान पक्ष से कोई खुश खबरी मिल सकती है।

तुला
सूर्य ग्रहण तुला राशि वाले लोगों के लिए शुभ प्रभाव लेकर आएगा। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कड़ी मेहनत करने से आपको आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी दूर हो सकती है। ग्रहण के असर से रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण मिश्रित फल देने वाला होगा। सूर्य ग्रहण के असर से इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, भारी नुकसान हो सकता है। आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने निवेश को लेकर बहुत सोच-विचार के बाद फैसला लेना चाहिए। आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। इस ग्रहण से आपको आंख संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

 

धनु
धनु राशि के लोगों की सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। स्टूडेंट हैं, तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से चल रही किसी बीमारी से निजात मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में अच्छा रहेगा।

मकर
मकर राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव रहेंगे। इसका फायदा इन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ में होगा। इस समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने की संभावना है। भविष्य में आपको किसी कार्य से लाभ हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से वाद पर विवाद के योग हैं। ग्रहण के असर से सेहत प्रभावित हो सकती है। इसलिए सेहत अच्छी रखने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योगाभ्यास करें।

कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के मिले-जुले परिणाम दिखेंगे। आपको आध्यात्मिक शक्ति का अहसास होगा। कुंभ राशि के लोगों पर कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। विदेश यात्रा के संयोग बन रहे हैं। घरेलू स्वभाव और प्रेम जीवन के लिए यह समय श्रेष्ठ रहेगा। ग्रहण के असर से आपका भविष्य उज्ज्वल होगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी मनपसंद जगह घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा।

मीन
मीन राशि के लोगों के लिए ग्रहण मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव महसूस कर सकते हैं। धैर्य की कमी महसूस करेंगे। यह प्रभाव आपको आलसी और लापरवाह बना सकता है। घर में किसी नए अतिथि का आगमन हो सकता है। यह आपके लिए सही राह दिखाने वाला साबित होगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के असर से तुला राशि वालों को मिलेगी खुश खबरी, जानें आपकी राशि पर ग्रहण का असर

ट्रेंडिंग वीडियो