
Shukra Grah is weak in Kundli, symptoms, shukra ko mazbut karne ke upay: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी 9 ग्रहों का अपना स्वभाव और गुण होता है। वे उसी अनुसार फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, संपदा और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, तो उन्हें सभी तरह की सुख-समृद्धि और ऐशो-आराम की सुविधा जीवन में आसानी से मिलती है। शुक्र ग्रह के कुंडली में उच्च स्थिति में होने पर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट नहीं झेलने पड़ते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बता रहे हैं कुंडली में शुक्र की स्थिति कब होती है मजबूत, कब होती है कमजोर, लक्षण और उपाय भी...
जब कुंडली में शुक्र कमजोर हो, तो दिखते हैं ऐसे लक्षण
- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो तो, व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की ओर जाता है। भोग-विलासिता में उसका मन नहीं लगता।
- यदि कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो व्यक्ति को यौन सुख नहीं मिलता। इसके अलावा वह कई बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर हो, तो वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
कुंडली में शुक्र मजबूत हो, तो देता है ऐसे प्रभाव
- जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, तो ऐसे लोग बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास चरम पर होता है। वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- शुक्र मजबूत स्थिति में हो, तो व्यक्ति समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो, यह शुक्र के मजबूत होने के संकेत हैं।
- यदि किसी व्यक्ति को उसके कार्यों में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने लगें, तो समझिए यह मजबूत शुक्र के लक्षण हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो, कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलता पाता है।
शुक्र को मजबूत करने के उपाय
- हर शुक्रवार का व्रत रखें।
- शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, मोती, दही, चीनी, आटा और दूध, घी आदि का दान करें।
- हर रोज सुबह गाय को रोटी जरूर खिलाएं।
- शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम: का कम से कम 108 बार जाप करें।
- यह हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी किसी भी महिला का अपमान न करें।
Published on:
10 Apr 2023 03:55 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
