scriptSukra Gochar : सूर्य की राशि में आने वाले हैं शुक्र, 4 राशि के लोगों के आएंगे अच्छे दिन | Shukra Gochar july 2024 Venus transit to enter leo Sun zodiac sign singh good days come for people from singh rashi me shukra rashi parivartan | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Sukra Gochar : सूर्य की राशि में आने वाले हैं शुक्र, 4 राशि के लोगों के आएंगे अच्छे दिन

Shukra Gochar: सुख समृद्धि, ऐश्वर्य के कारक शुक्र 31 जुलाई 2024 को दोपहर 02.15 बजे सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस शुक्र राशि परिवर्तन का 4 राशि के लोगों को विशेष रूप से लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां …

भोपालJul 30, 2024 / 05:27 pm

Pravin Pandey

Sukra Gochar july 2024

शुक्र गोचर 2024 सिंह राशि

शुक्र राशि परिवर्तन

हर ग्रह गोचर का सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है, अब जब शुभ ग्रह शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे तो वृषभ, मिथुन, कन्या और तुला राशि के लोगों की किस्मत चमकेगी, जबकि मेष, कर्क और सिंह राशि के लोगों के सामने चुनौती आएगी।
इन्हें इस समय वाद विवाद से बचना होगा, आर्थिक नुकसान को लेकर सतर्क रहना होगा और नौकरी व्यापार में सावधानी से काम करना होगा। बहरहाल, यहां जानिए सिंह राशि में शुक्र गोचर किन 4 राशि के लोगों की किस्मत चमकाएगा…

वृषभ राशि

सूर्य की राशि में शुक्र गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ फल दायक है। इसके चलते वृषभ राशि के लोगों के घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। शुक्र राशि परिवर्तन के प्रभाव से वृषभ राशि वाले वाहन खरीद या कोई अन्य जरूरी सामान खरीद सकेंगे। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार में तरक्की होगी। आपके प्रयास सफल होंगे।
ये भी पढ़ेंः

Nag Panchami Mantra: नाग पंचमी पर इन मंत्रों से करें नाग देवता की पूजा, पढ़ें नाग पंचमी की कथा और महत्व

मिथुन राशि

आपकी राशि मिथुन है शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश आपकी किस्मत का ताला खोल सकता है। इस समय आपको भाई बहनों का साथ मिलेगा। आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। करियर में यात्रा का योग बनेगा। नौकरीपेशा हैं तो नए अवसर के साथ पदोन्नति मिलेगी। कारोबारी हैं तो पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। घर परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

कन्या राशि

शुक्र गोचर कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली होने वाला है। इस समय कन्या राशि वालों के लिए नौकरी और करियर में सकारात्मक फल मिलेंगे। आप नौकरी के क्षेत्र में नई ऊंचाई छूएंगे। कार्यक्षेत्र पर बॉस से सराहना मिलेगी, व्यापारी हैं तो आपकी अपेक्षाएं पूर्ण होगी। लंबी यात्रा का योग है। आपकी उन्नति से घर परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः

Sawan Somvar Worship: सावन में करें राशि अनुसार शिवजी की पूजा, ग्रहों के दुष्प्रभाव हो जाएंगे खत्म

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन नौकरी में सकारात्मक बदलाव का योग बनाएग। करियर में उन्नति पर आपका ध्यान रहेगा, कारोबारी हैं तो शुक्र गोचर सफलता और लाभ लेकर आएगा। इस दौरान आपको नए कार्य और अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के संग यात्रा का आनंद उठाएंगे।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Sukra Gochar : सूर्य की राशि में आने वाले हैं शुक्र, 4 राशि के लोगों के आएंगे अच्छे दिन

ट्रेंडिंग वीडियो