scriptShukra Gochar in April 2023: आज से इन राशियों राशियों के लोगों को मिलेगा वैभव, यश-कीर्ति, पाएंगे ऊंचा मुकाम | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Shukra Gochar in April 2023: आज से इन राशियों राशियों के लोगों को मिलेगा वैभव, यश-कीर्ति, पाएंगे ऊंचा मुकाम

Shukra Gochar 2023: Made Malavya Rajyoga to be rich these zodiac signs: शुक्र के गोचर से बने मालव्य राजयोग का प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी है जिन्हें शुक्र के गोचर और उससे बने मालव्य राजयोग के कारण लाभ ही लाभ मिलेगा। यश-कीर्ति के साथ ही इन्हें कॅरियर में उन्नति भी मिलेगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने मालव्य राजयोग का लाभ उठाने वाली कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां…

Apr 06, 2023 / 12:21 pm

Sanjana Kumar

shukra_gochar_se_bana_malavya_rajyog_in_rashiyon_ki_badlegi_kismat_milega_bhagya_ka_sath.jpg

Shukra Gochar 2023: Made Malavya Rajyoga to be rich these zodiac signs: धन, वैभव और ऐश्वर्य के साथ ही सांसारिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र ने अपनी राशि में परिवर्तन कर लिया है। शुक्र ने 6 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर अपनी खुद की राशि वृष राशि में गोचर किया है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक अपनी ही राशि में आकर विराजे शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र के गोचर से बने मालव्य राजयोग का प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी है जिन्हें शुक्र के गोचर और उससे बने मालव्य राजयोग के कारण लाभ ही लाभ मिलेगा। यश-कीर्ति के साथ ही इन्हें कॅरियर में उन्नति भी मिलेगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने मालव्य राजयोग का लाभ उठाने वाली कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां…

शुक्र का गोचर
सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र ने आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर अपनी ही राशि वृष राशि में गोचर कर लिया है। शुक्र ग्रह 6 अप्रैल से 2 मई की दोपहर तक वृष राशि में ही विराजेंगे। यानी 6 अप्रैल से लेकर 2 मई तक के समय में शुक्र कुछ राशियों की किस्मत बदल देंगे।

 

यहां जानें शुक्र गोचर 2023 का राशिफल

मेष
शुक्र का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इससे इन्हें कॅरियर में सफलता और नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस करने वालों को नए निवेश मिल सकते हैं, इस दौरान आपका प्रभाव भी बढ़ता दिखेगा।

वृष
शुक्र गोचर के कारण वृष राशि के लोगों को यश और कीर्ति मिलेगी। लव प्रपोजल मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। शत्रु कमजोर पड़ेंगे।

मिथुन
शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण इस राशि के लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम में परेशानियां आ सकती हैं। इस अवधि में आप तनाव का शिकार हो सकते हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़ा नियंत्रण और संयम रखना होगा।

कर्क
शुक्र के गोचर के कारण कर्क राशि के लोगों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ेगी। लव मैरिज के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। वहीं आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रहेगा।

 

सिंह
कॅरियर के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। इससे आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। प्रमोशन के योग हैं। यात्राएं लाभदायक होंगी। किसी नई योजना पर भी आप काम कर सकते हैं समय अनुकूल है।

कन्या
शुक्र के गोचर से कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इनका दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में आपकी तरक्की के योग हैं।

तुला
शुक्र के गोचर के कारण तुला राशि के लोगों को इस अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान को लेकर संयमित बने रहें। बिजनेस में धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

वृश्चिक
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला हो सकता है। परिवार के साथ आनंद के पल बिताएंगे। लेकिन सेहत को लेकर अलर्ट रहें, कुछ परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि शुक्र का गोचर आपको पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा।

 

धनु
शुक्र के गोचर की इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। इस अवधि में यदि संभलकर नहीं चले तो लोन लेने की स्थिति आ सकती है। यह लोन आपकी परेशानी का कारण भी बनेगा। लव लाइफ में समय कठिन रह सकता है। ब्रेकअप भी हो सकता है। मनमुटाव से आपसी संबंध खराब होंगे।

मकर
शुक्र का गोचर मकर राशि के लोगों के लिए पॉजीटिव रहने वाला है। इन्हें कॅरियर में तरक्की मिलेगी। नया पद मिल सकता है। सेहतमंद बने रहेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ
शुक्र के गोचर से कुंभ राशि के लोगों को न केवल वाहन, संपत्ति बल्किी जमीन का सुख भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपकी लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

मीन
सूर्य के गोचर से इस राशि के लोगों को थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। लेकिन आप इस स्थिति से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। मानहानि हो सकती है। परिवार में कलह बढऩे का समय है। गुस्से पर कंट्रोल रखें और वाणी को भी विनम्र बनाए रखें।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Shukra Gochar in April 2023: आज से इन राशियों राशियों के लोगों को मिलेगा वैभव, यश-कीर्ति, पाएंगे ऊंचा मुकाम

ट्रेंडिंग वीडियो