scriptनाम से ऐसे जान सकते हैं राशि, इस तरीके से मालूम हो जाएगा बॉयफ्रेंड का स्वभाव | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

नाम से ऐसे जान सकते हैं राशि, इस तरीके से मालूम हो जाएगा बॉयफ्रेंड का स्वभाव

Rashi Kaise Pata Lagta Hai: देश भर में करोड़ों ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनी राशि नहीं मालूम है और अक्सर सर्च करते हैं कि अपने नाम की राशि कैसे पता करें, ऐसे लोग यहां जानें अपने सवाल का जवाब राशि कैसे जाने नाम से…

Feb 28, 2024 / 07:17 pm

Pravin Pandey

rashi_kaise_pata_lagta_hai.jpg

नाम अक्षर से जानें अपनी राशि

Rashi Kaise Pata Lagta Hai: देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं जो रोजमर्रा की समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन अपनी राशि (Zodiac) न मालूम होने से ज्योतिष की मदद नहीं ले पाते। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है, वही उस व्यक्ति की राशि होती है। इसी आधार पर व्यक्ति का नाम रखा जाता है और हर राशि के कुछ नाम अक्षर होते हैं। आइये ज्योतिष शास्त्र से मालूम करते हैं राशि कैसे जानें नाम से, नाम से राशि कैसे देखें और इससे जानें अपने दोस्त का स्वभाव।
सभी 12 राशि के नाम और अक्ष, सभी राशियों के ग्रह और राशि चिह्न
राशिनाम अक्षरग्रहराशि चिह्न
मेष राशि (Aries)चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आमंगलमेढा
वृषभ राशि (Taurus)ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वोशुक्रबैल
मिथुन राशि (Gemini)क,छ, घ, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डोबुधजुड़वा
कर्क राशि (Cancer)ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डोचंद्रमाकेकड़ा
सिंह राशि (Leo)मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेसूर्यशेर
कन्या राशि (Virgo)ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पोबुधकुंवारी कन्या
तुला राशि (Libra)र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, तेशुक्रतराजू
वृश्चिक राशि (Scorpio)तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यूमंगलबिच्छू
धनु राशि (Sagittarius)य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भेबृहस्पतिधनुष
मकर राशि (Capricorn)भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गीशनिबकरा
कुंभ राशि (Aquarius)गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, दशनिघड़ा
मीन राशि (Pisces)दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, चीबृहस्पतिमछली
ये भी पढ़ेंः Daily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
all_rashi_symbol.jpg
सभी 12 राशियों के लोगों का स्वभाव (Nature Of people By Zodiac Signs)


मेष राशि वालों का स्वभाव (Mesh Rashi People Nature)
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो पराक्रम और उत्साह के कारक हैं। ये स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। इसलिए मेष राशि वाले लोगों में नेतृत्व क्षमता कूट-कूटकर भरी होती है। इस राशि के लोग निडर होते हैं और जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते और किसी भी चुनौती के सामने आने पर पहल करने के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही साथियों को हर संकट से निकालने का प्रयास करते हैं। मेष राशि वालों को दूसरों के अंडर में काम करना पसंद नहीं होता। इन्हें दूसरों का आदेश मानना भी पसंद नहीं होता। मेष राशि के लोग सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होते हैं।

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो कला, दांपत्य सुख, ऐश्वर्य, सौंदर्य, संगीत, कामवासना और वैभव के कारक हैं। इसके कारण वृषभ राशि लोग शांत, सिद्धांतप्रिय और कोमल हृदय वाले होते हैं। इस राशि के लोग दृढ़निश्चयी और कड़े फैसले लेने वाले भी होते हैं। वृषभ राशि वालों को अनुशासन में रहना पसंद है, वहीं अनुशासनहीन व्यक्ति से इनकी अच्छी बैठती नहीं। इस राशि के लोग दिल के सच्चे होते हैं और हर व्यक्ति की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

मिथुन राशि वाले लोग मीठा बोलने वाले, शक्ल और ढंग से स्मार्ट, तेज बुद्धि वाले होते हैं। इनकी बातचीत की शैली बेहद लुभावनी होती है। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं जो बुद्धि, व्यापार और संचार के कारक हैं। इसी कारण मिथुन राशि वाले मानसिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी और जिज्ञासु होते हैं, लेकिन मिथुन राशि वालों में स्थिरता की कमी भी होती है। ये बौद्धिक चर्चा में खूब रस लेते हैं। किसी तरह की साजिश से दूर रहना इनका प्रमुख स्वभाव है।

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इसके कारण कर्क राशि वाले शांत और चंचल होते हैं। इसी के साथ कर्क राशि वाले आत्मविश्वासी, लेकिन अभिमानी होते हैं। ये अपने साथी की परवाह करते हैं, लेकिन अपने विचार बदलते रहते हैं। ये लोग सिद्धातों पर अडिग रहते हैं। इसके लिए कभी-कभी इन्हें बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। कर्क राशि वाले कुशल कूटनीतिज्ञ और बुद्धिमान भी होते हैं।
ये भी पढ़ेंः Mulank 9 Personality: इन बर्थ डेट वाले लोगों को लग्जरी चीजों का होता है शौक, इनके पास होता है खूब पैसा


सिंह राशि वाले गतिशील और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनके स्वामी सूर्य हैं, जिससे सिंह राशि वाले महत्वाकांक्षी, साहसी, मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते है। ये रौब दिखाने वाले होते हैं और सीधी बात करते हैं। सिंह राशि वाले रणनीति बनाकर कार्य करने पर विश्वास रखते हैं। ये अच्छे अधिकारी और टीमलीडर होते हैं। इन्हें अपनी टीम को साथ लेकर चलने का हुनर आता है। ये अक्सर नेतृत्वकर्ता की भूमिका में दिखाई देते हैं।

कन्या राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं, ये हर कार्य को सलीके से करना पसंद करते हैं। इनकी रूचि कला और संगीत में होती है। ललित कलाओं में भी इनकी विशेष रूचि होती है। इस राशि के भी स्वामी ग्रह बुध हैं। कन्या राशि वाले अच्छे आलोचक और पंरपराओं को मानने वाले होते हैं। कन्या राशि वाले लोग अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं और अपनी भावनाओं पर काबू रखते हैं। कन्या राशि वाले यदि किसी बात को मन में ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। रिश्तों को निभाने के लिए ये प्रतिबद्ध होते हैं।

तुला राशि वाले गंभीर और विलासितापूर्ण जीवन जीने वाले होते हैं। तुला राशि वालों को हर चीज में संतुलन पसंद है, ये अच्छे बिजनेसमैन होते हैं। स्वामी ग्रह शुक्र का इस राशि वालों पर विशेष आशीर्वाद होता है। ये योजना बनाने में माहिर होते हैं। तुला राशि वाले जिससे भी प्यार करते हैं, उसके प्रति समर्पित रहते हैं। तुला राशि के लोग लाइफ में अनुशासन पंसद करते हैं। तुला राशि के लोग सही निर्णय लेने वाले के रूप में जाने जाते हैं और अनावश्यक बहस पसंद नहीं करते।

वृश्चिक राशि वाले गंभीर और उत्साही होते हैं। ये हर कार्य को पूरी लगन से करते हैं। ये गहरे से गहरा राज भी सीने में छुपा लेते हैं। इनके दिमाग में क्या चल रहा है इसे भांपना काफी मुश्किल होता है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं, जिसके कारण वृश्चिक राशि वाले साहसी और निडर होते हैं। ये जिस भी क्षेत्र में करियर बनाते हैं सफलता पाते हैं।
zodiac_symbol.jpg

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, जिन लोगों की राशि धनु होती है वे धार्मिक प्रवृत्ति के शांत और तेज बुद्धि वाले होते हैं। धनु राशि वाले हंसमुख होते हैं, इनका व्यक्तित्व हर व्यक्ति को आकर्षित करता है। ये नियमों का पालन करने वाले होते हैं। धनु राशि के लोग महत्वाकांक्षी भी होते हैं। ये पढ़ने लिखने वाले होते हैं।

मकर राशि वाले मेहनती, गंभीर और कार्यों में कुशल होते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। इनको अधिक हंसी-मजाक पंसद नहीं है। ये अपने धन और व्यापार को लेकर गंभीर रहते हैं और फिजूलखर्च नहीं करते। मकर राशि वालों की यादाश्त काफी तेज होती है। ये परिवार को लेकर चलने वाले होते हैं।
ये भी पढ़ेंः Home Vastu: दक्षिण पश्चिम में भूलकर भी न रखें घर का ऐसा वास्तु, परेशानी खत्म करने के लिए करें यह राहु केतु उपाय


कुंभ राशि वाले धुन के पक्के और लगनशील होते हैं। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं, जो बुद्धिमानी, सहजता और स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। कुंभ राशि वाले लोग विद्रोही और विलक्षण प्रतिभा के भी धनी होते हैं। कुंभ राशि वाले दूसरों से हटकर सोचते हैं, इनके अंदर कलात्मकता पाई जाती है। ये बहुत जल्द भावुक हो जाते हैं।

मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। ये लोग अपार सफलताएं पाते हैं और उच्च शिक्षा हासिल करते हैं। मीन राशि वाले समाज में विशेष सम्मान प्राप्त करते हैं, ये अच्छे लीडर और मार्गदर्शक होते हैं। ये समाज के विकास में विशेष योगदान प्रदान करते हैं, विदेशों से भी ऐसे लोगों को लाभ होता है। ये अपने रिश्तों के लेकर वफादर होते हैं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / नाम से ऐसे जान सकते हैं राशि, इस तरीके से मालूम हो जाएगा बॉयफ्रेंड का स्वभाव

ट्रेंडिंग वीडियो