scriptघर में बरकत देने वाले ये पौधे लगाने से पहले जान ले जरूरी बातें, चमक जाएगी आपकी किस्मत | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

घर में बरकत देने वाले ये पौधे लगाने से पहले जान ले जरूरी बातें, चमक जाएगी आपकी किस्मत

अगर आपके घर में भी लगा है बरकत देने वाला मनी प्लांट या क्रासुला का पौधा तो जरूर पढ़ लें ये खबर…

Dec 14, 2022 / 06:11 pm

Sanjana Kumar

planting_vastu_tips.jpg

भोपाल। पेड़-पौधों का नाम आते ही खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों की सूरत आंखों में घूमने लगती है। मन और जीवन को पॉजिटिव एनर्जी देने वाले ये पेड़-पौधे हर कोई अपने घर में लगाना पसंद करता है। आजकल भले ही लोग फ्लेट कल्चर की सीमा में बंधे हैं, लेकिन ये ट्रेंड हो चला है कि घर में छोटा ही सही एक गार्डन तो होना ही चाहिए। गार्डन के इस हिस्से में आप कई तरह के रंग-बिरंगे पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ पौधे घर के वास्तु को प्रभावित करते हैं। इन्हें सही जगह और दिशा में लगाने के साथ ही यह भी ध्यान रखना होता है कि आखिर हम इन पौधों को किस प्रकार या किस पॉट में लगाएं…आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में जो आपके घर की शोभा तो बढ़ा रहे हैं, पर क्या आपने उन्हें लगाने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखा है…

क्रासुला crassula का पौधा
क्रासुला crassula का पौधा एक ऐसा पौधा माना गया है, जिसे घर में लगाने से घर में बरकत होना शुरू हो जाती है। धन की वर्षा करने वाला यह पौधा आपकी सुख और समृद्धि में भी इजाफा करता है। लेकिन इस पौधे को लगाने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा तभी यह आपको शुभ फल प्रदान करेगा।
– क्रासुला crassula को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे अब तक आपको मिलने वाले धन में आ रही रुकावटें चंद दिनों में ही दूर हो जाएंगी और आपके धन आगमन का मार्ग खुल जाएगा।
– इस पौधे crassula को कभी भी घर के दरवाजे के पास न लगाएं। इसे आप लिविंग रूम में रख सकती हैं।

– हां अगर आप चाहती हैं कि नौकरी में आपको पदोन्नति मिले तो आपको इसे अपनी डेस्क की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको नौकरी में तरक्की जरूर मिलेगी।

मनी प्लांट Money Plant
वर्तमान में आपको लगभग हर घर में मनी प्लांट Money Plant का पौधा मिल जाएगा। पर आपको बता दें कि इसे घर में लगाने से पहले आपको इसकी सही दिशा और लगाने का तरीका पता होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत तरीके से लगाने और गलत दिशा में रखने से यह पौधा उल्टे फल देने लगता है। इसलिए अगर आप इसके शुभ परिणाम चाहती हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
– घर में मनी प्लांट Money Plant को हमेशा कांच की बोतल में लगाएं।
– इसे Money Plant हरे रंग की कांच की बोतल में लगाना शुभ माना जाता है।
– मनी प्लांट Money Plant को मिट्टी के गमले में भी लगाया जा सकता है। लेकिन प्लास्टिक की बोतल या प्लास्टिक के दूसरे बर्तन में लगाने से यह अच्छे परिणाम नहीं देता।
– मनी प्लांट Money Plant लगाते समय आपको दिशा का भी ध्यान रखना होगा।
– इसे Money Plant घर के आग्नेय कोण यानी कि दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
– वहीं इसके Money Plant शुभ फल को स्थायी बनाने के लिए आपको हर शुक्रवार को इसमें कच्चा दूध डालना चाहिए।

तुलसी Tulsi plant का पौधा
तुलसी Tulsi plant का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ होता है। हर घर में तुलसी Tulsi plant का पौधा आंगन की शोभा बढ़ाता है। लेकिन आजकल छोटे घर और फ्लेट कल्चर के कारण घर का आंगन तो नहीं होता। ऐसे में इस Tulsi plant पौधे का सही दिशा में लगाना जरूरी है।
– इसे Tulsi plant घर की पूर्व दिशा में या फिर ईशान कोण में लगाना चाहिए।
– इन दिशाओं में लगाने से यह Tulsi plant पौधा घर में सुख-समृद्धि तो लाता ही है, वहीं सभी सदस्यों का तनाव दूर कर मन को शांत रखता है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / घर में बरकत देने वाले ये पौधे लगाने से पहले जान ले जरूरी बातें, चमक जाएगी आपकी किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो