scriptOctober Astrology : करिश्माई व्यक्तित्व वाले होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोग, जानें इनकी अन्य खूबियां | October Astrology october ke bacche kaise hote hain People born in October have charismatic personality bhavishya october me janme logo ki love life | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

October Astrology : करिश्माई व्यक्तित्व वाले होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोग, जानें इनकी अन्य खूबियां

October Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म के समय नक्षत्र, टाइम और महीने का व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आपका जन्म अक्टूबर में हुआ है तो आइये जानते हैं अक्टूबर में जन्मे लोगों में क्या होती हैं खूबियां …

जयपुरOct 21, 2024 / 08:19 am

Pravin Pandey

October Astrology

October Astrology: अक्टूबर एस्ट्रोलॉजी

मीठा बोलने वाले होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोग

October Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्टूबर में पैदा हुए लोगों पर शुक्र और बुध ग्रह का असर होता है। इसके प्रभाव से अक्टूबर में जन्मे लोग जीवन के प्रति सकारात्मक और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी होते हैं।

ये मृदु भाषी होते हैं और लवलाइफ शानदार होती है। ये दूसरों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। लेकिन इनमें ईर्ष्या भी खूब होती है। ये खुद को सबसे बड़ा, योग्य और प्रभावशाली समझते हैं। किसी का इनसे आगे निकलना इन्हें पसंद नहीं आता।

अच्छे न्यायाधीश होते हैं ये लोग

October Ke Bacche Kaise Hote Hain: अक्टूबर में जन्मे लोग प्रेम में किसी को धोखा नहीं देते हैं। इन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने का हुनर आता है। इनके पास सुलझाने के लिए कोई विवाद आता है तो ये निराश नहीं करते हैं। ईमानदारी से सही और गलत के बीच फैसला लेने में माहिर होते हैं।
ये भी पढ़ेंः

क्या आपको मालूम है कार्तिक स्नान के नियम, शुभ फल के लिए फॉलो करें तुलसी पूजा के ये स्टेप

घूमने फिरने के शौकीन, लग्जरी में जीना पसंद

अक्टूबर में जन्मे लोग जितना पैसा कमाते हैं, शौक और घूमने फिरने में खर्च करते रहते हैं। इन्हें नई गाड़ियों, नए-नए कपड़ों, परफ्यूम का बेहद शौक होता है। इन्हें लग्जरी लाइफ पसंद है, हमेशा बड़ी और महंगी चीज जुटाने की ओर इनका रूझान रहता है। यह अपना जीवन सुख सुविधा में काटना पसंद करते हैं। ये तेज दिमाग वाले होते हैं।

ये है भाग्यशाली अंक और रंग

अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक 6 और 1 है। इन्हीं दोनों की ऊर्जा के मिश्रण से ये आकर्षक व्यक्तित्व वाले बनते हैं। इनमें अंक 6 का पोषण गुण और 1 का नेतृत्व गुण होता है। इनका लकी कलर गुलाबी, मेहरून, पीकॉक ग्रीन, रॉयल ब्लैक और लकी डे गुरुवार, शुक्रवार और मंगलवार है।

ये है लकी जेमस्टोन

अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न ओपल और टूमलाइन होता है। कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए डायमंड भी लकी होता है। हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी की सलाह जरूर लें।

इस महीने गरीब बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाना शुभ फलदायक होता है। इतना नहीं कर सकते तो पढ़ाई लिखाई की चीजें दान करें और मंदिर में गरीब ब्राह्मण को वस्त्र और भोजन दें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / October Astrology : करिश्माई व्यक्तित्व वाले होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोग, जानें इनकी अन्य खूबियां

ट्रेंडिंग वीडियो