scriptNavpancham Rajyoga 2023: 300 साल बाद बना नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Navpancham Rajyoga 2023: 300 साल बाद बना नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Navpancham Rajyog 2023: these 3 zodiac luck will be shine as sun: इस तरह शनि का उदय और मंगल गोचर मिलकर नवपंचम राजयोग बना रहे हैं. दरअसल, इस समय शनि से मंगल पंचम और मंगल से शनि नवम भाव में विराजे हैं। यह नवपंचम राजयोग 3 राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं नवपंचम राजयोग किन राशियों के दिन बदलने जा रहा है…

Apr 06, 2023 / 12:54 pm

Sanjana Kumar

navpancham_rajyoga_will_be_shine_the_luck_of_these_zodiac_signs.jpg

Navpancham Rajyog 2023: these 3 zodiac luck will be shine as sun: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करता है। अपनी चाल बदलता है और उदय तथा अस्त होता है। ग्रहों की यह प्रक्रिया एक निश्चित समय के अंतराल पर शुरू और संपन्न होती है। ग्रहों की इन स्थितियों का राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि इस बार करीब 300 साल बाद गुरु, सूर्य और मंगल क गोचर के कारण नव पंचम योग का निर्माण हुआ है। इस समय मंगल ग्रह मिथुन राशि में विराजे हैं, वहीं शनि कुंभ राशि में उदित हो चुके हैं। इस तरह शनि का उदय और मंगल गोचर मिलकर नवपंचम राजयोग बना रहे हैं. दरअसल, इस समय शनि से मंगल पंचम और मंगल से शनि नवम भाव में विराजे हैं। यह नवपंचम राजयोग 3 राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं नवपंचम राजयोग किन राशियों के दिन बदलने जा रहा है…

नवपंचम राजयोग चमकाएगा इन राशियों का भाग्य

मेष
नवपंचम राजयोग मेष राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान इस राशि के लोग ऊर्जा और साहस से भरे रहेंगे। बड़ी ही आसाी से अपने कार्य पूरे करेंगे। वहीं जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान बड़ा मुनाफा हो सकता है।

कन्या
नवपंचम राजयोग से कन्या राशि के लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों का इंक्रीमेंट होगा। इसके साथ ही इस नवपंचम राजयोग की इस अवधि में इन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपकी लोगों से शत्रुता भी खत्म होगी।

कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए नवपंचम राजयोग मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। कार्य स्थल पर इनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस करने वालों के बिजनेस का विस्तार होगा। भाइयों की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा। धन की आवक बढ़ेगी। वहीं स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अनुकूल और श्रेष्ठ रहेगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Navpancham Rajyoga 2023: 300 साल बाद बना नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

ट्रेंडिंग वीडियो