15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसा कमाने का आर्ट जानते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बिजनेस करियर में मिलती है अपार सफलता

Mulank 5 Personality अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्म की तारीख से उसके व्यक्तित्व, भाग्य और स्वभाव पता चलता है। आज ऐसी बर्थ डेट के लोगों की के बारे में बताएंगे जो पैसा कमाने का हुनर जानते हैं और जिन्हें बिजनेस करियर में बड़ी सफलता मिलती है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 21, 2024

mulank_5_personality.jpg

मूलांक 5 वाले लोगों का व्यक्तित्व और भाग्य कैसा होता है, यह जानने के लिए विस्तार से पढ़ें


अंक ज्योतिष के अनुसार 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग यानी ऐसे लोग जिनका मूलांक 5 होता है, उनके स्वामी ग्रह बुध हैं। ये 5 अंक बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि मूलांक 5 के लोग बेहद सौभाग्‍यशाली होते हैं। इस मूलांक वाले लोग बहुत बुद्धिमान और साहसी होते हैं ये योजना बनाने में माहिर होते हैं। इनकी सोचने की क्षमता, तर्क शक्ति बहुत अच्छी होती है। वे तत्काल निर्णय लेने में कुशल होते हैं। मूलांक 5 वालों को यात्रा करना या घूमना-फिरना पसंद है।


अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 5 वाले लोग बहुत शर्मीले और अंतर्मुखी होते हैं। ये अपने मन की बात आसानी से किसी को नहीं बताते। लेकिन ये लोग व्‍यापार करने में कुशल होते हैं। इन लोगों को कला से प्रेम होता है और उसकी जानकारी जुटाते रहते हैं।


अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग व्‍यवहारिक होते हैं। ये लोग बहुत दूरदर्शी होते हैं। ये पैसों की बचत करने की खूब कोशिश करते हैं। इसकी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्‍छी रहती है।

ये भी पढ़ेंः चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बनेंगे चार शुभ योग, जानिए हिंदू नव वर्ष में कैसा रहेगा मौसम और बारिश

व्‍यापार में मिलती है सफलता


मूलांक 5 वाले लोगों की व्‍यापारिक समझ बहुत अच्छी होती है। ये अपनी बुद्धिमानी से बहुत कम समय में अच्‍छा पैसा कमाने में सफल होते हैं। इनका धन कमाने पर होता है। हालांकि ये थोड़ा लापरवाह भी होते हैं। इस मूलांक वालों के लिए शुभ रंग हरा, हल्‍का भूरा और सफेद होता है।


मूलांक 5 वालों का करियर अच्छा रहता है। इन लोगों के लेखक बनने की काफी संभावना रहती है। कई बार ये किसी प्रोडक्‍शन कंपनी, ट्रवेल एजेंसी, मार्केटिंग क्षेत्र में काम करते नजर आते हैं। ये खुद के व्‍यापार में काफी रुचि लेते हैं। इन्‍हें अलग-अलग क्षेत्रों में काम और नौकरी के कई अवसर मिलते हैं।

ये भी पढ़ेंःLaxmiji blessings: इन 4 राशि वालों को मिलता है लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, कभी नहीं होती पैसों की कमी

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)