scriptआपके हाथ में भी है अंग्रेजी का यह अक्षर तो आप हैं भाग्यशाली, इस उम्र के बाद बनते हैं रंक से राजा | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

आपके हाथ में भी है अंग्रेजी का यह अक्षर तो आप हैं भाग्यशाली, इस उम्र के बाद बनते हैं रंक से राजा

H letter sign in Palm पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं हथेली पर दिखाई देने वाला अंग्रेजी के अक्षर एच के निशान के बारे में सबकुछ…

Feb 24, 2023 / 02:29 pm

Sanjana Kumar

h_sign_in_palm_gives_you_good_luck.jpg

H letter sign in Palm हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक आपके हाथ की रेखाएं ही आपका भाग्य नहीं बतातीं, बल्कि आपके हाथ की रेखाओं से बने निशान भी आपका भविष्य चमका सकते हैं। ये निशान चाहे त्रिशूल का हो, शंख का हो, स्वास्तिक का हो या फिर अंग्रेजी भाषा का कोई अक्षर। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं हथेली पर दिखाई देने वाला अंग्रेजी के अक्षर एच के निशान के बारे में सबकुछ…

 

यह भी पढ़ें

Ramayan (Parampara) ‘राम वापस लौट आएं या न आएं, तुम सफल हो, तुम अमर हो…’


ये भी पढ़ें: Vastu Tips For Marriage : विवाह में हो रही है देरी, कहीं वास्तु दोष तो नहीं, इन उपायों से आपके घर में जल्द बजेगी शादी की शहनाई

हाथ में यहां होना चाहिए H का निशान H letter sign in Palm
हाथ की सबसे छोटी अंगुली से लेकर दूसरी ओर बढ़ते हुए एक रेखा जाती है, इसे हार्ट लाइन या हृदय रेखा कहा जाता है। इस रेखा के ठीक नीचे एक और रेखा बनती है, इसे हेड लाइन या फिर मस्तिष्क रेखा के नाम से जाना जाता है। इन्हीं दो रेखाओं के बीच बनने वाले चिह्नों का हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इन दो रेखाओं के बीच यदि एक सीधी रेखा आती है और इनसे मिलती है तब, ये तीन रेखाएं मिलकर अंग्रेजी का ‘H’ अक्षर बनाती हैं।

 

यह भी पढ़ें

Shukra-Rahu Yuti 2023: शुक्र करने वाले हैं गोचर, मेष राशि में बनेगी राहु से युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क


यह भी पढ़ें

Shani Uday 2023: शनि हो रहे हैं उदय, इन राशियों के लिए लकी रहेगी होली 2023

जानें यह शुभ है या अशुभ H letter sign in Palm
लेकिन यह रेखा यही बनी होनी चाहिए, यानी इसका जन्म इन्हीं दो रेखाओं के बीच का होना चाहिए। यदि यह रेखा पीछे से आकर इन दो रेखाओं को काटते हुए एच बनाती है तो, वह सही H नहीं माना जाता है। इस तरह के H का जीवन पर कोई शुभ या अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

बनाता है भाग्यशाली H letter sign in Palm
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथ पर बना एच अक्षर शुभ और सौभाग्यशाली होता है। जिस व्यक्तिके हाथ पर ऐसा अक्षर बनता हो उसे ‘भाग्यशाली’ कहा जाता है। लेकिन इनकी किस्मत के सितारे एक अवस्था में जाकर ही काम करते हैं।

यहां जानें कैसे काम करता है H का यह निशान H letter sign in Palm

शुरुआत में रहता है संघर्षों का दौर H letter sign in Palm
सबसे पहले आपको बता दें कि जिस व्यक्ति के हाथ पर बिल्कुल उन्हीं रेखाओं के बीच एच अक्षर बन रहा हो जैसा कि हमने ऊपर बताया है, तो ऐसे व्यक्ति के जीवन का आरंभिक काल बहुत संघर्षों और परेशानियों से भरा होता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि ऐसा व्यक्ति गुणी होता है, लेकिन अपनी आयु के कम से कम आरंभिक 20 वर्ष तक उसका भाग्य साथ नहीं देता।

यहां से मिलता है भाग्य का साथ H letter sign in Palm
20 वर्ष की आयु के बाद इनकी किस्मत धीरे-धीरे काम करने लगती है। इस दौरान जैसे ही इनके हुनर को अपनी सही जगह मिलती है। ये लोग रंक से राजा बन जाते हैं। लेकिन जब तक सही स्थान नहीं मिलता, इनका भाग्य इनकी परीक्षा लेता रहता है। इसलिए, यदि आपके या आपके किसी परिचित के हाथ में बिलकुल ऐसा ही H अक्षर बनता है तो, उन्हें कहें कि अपनी विशेषता के अनुरूप ही वो सही कार्य चुने। तभी उन्हें उन्नति मिलेगी। जिसके वे हकदार हैं।

मिलती है दुनिया में अलग पहचान H letter sign in Palm
जिस व्यक्ति की हथेली पर H अक्षर बनता है, इनका हुनर या उनकी विशेषता इनके लिए सब कुछ होती है। इनकी यही विशेषता इन्हें दुनिया से अलग बनाती है। इनमें अन्य लोगों से हटकर कोई विशेष गुण होता है। इसके कारण ही यह साधारण लोगों से कुछ अलग करते हैं। ऐसे लोग बहुत समझदार और पारखी होते हैं, आप इन्हें सहजता से धोखा नहीं दे सकते। वहीं दूसरी विशेषता इन लोगों में यह होती है कि ये लोग दिल और दिमाग पर अच्छे से नियंत्रण करना जानते हैं। क्योंकि इनकी हृदय और मस्तिष्क रेखा को एक रेखा आपस में जोड़ देती है। इसी जुड़ाव के कारण इनमें बहुत ममता, भावनाएं भरी होती हैं और इन चीजों पर सफलता हासिल करना भी इनके ही हाथ में होता है।

https://youtu.be/HdL0fCq1I7M

Hindi News/ Astrology and Spirituality / आपके हाथ में भी है अंग्रेजी का यह अक्षर तो आप हैं भाग्यशाली, इस उम्र के बाद बनते हैं रंक से राजा

ट्रेंडिंग वीडियो