10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Chandrama Ke Upay Video: मन की अस्थिरता, टेंशन और अवसाद से परेशान हैं तो पंडित जी से जानिए ज्योतिषीय उपाय

Chandrama Ke Upay Video: आपका मन किसी काम में नहीं लगता है, टेंशन, अवसाद से परेशान हैं तो इसके पीछे चंद्र दोष हो सकता है। पं. सतीश चंद्र शास्त्री से जानते हैं मन स्थिर करने का चंद्रमा उपाय ..

Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Feb 03, 2025

Moon Astrological Remedies : भारतीय ज्योतिष के अनुसार मन का संबंध चंद्रमा से होता है, यह ग्रह सबसे तेज चाल चलने वाला होता है। इसलिए किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष होने या चंद्रमा कमजोर होने पर उसका मन अक्सर अस्थिर रहता है। इसके कारण व्यक्ति अक्सर टेंशन और अवसाद से भी ग्रस्त हो जाता है।

आपका मन किसी काम में नहीं लगता है तो चंद्र दोष दूर करने का उपाय करना चाहिए। चंद्र मंत्र का जाप, चंद्रमा का व्रत और उपाय व्यक्ति को भावनात्मक संतुलन, मानसिक शांति देता है। क्योंकि चंद्रमा के मंत्र के जाप और चंद्रमा के उपाय से व्यक्ति में शांति, स्थिरता और शीतलता के गुण समाहित हो जाते हैं।

इससे मन शांत और स्थिर हो जाता है, तनाव और अवसाद से परेशान हैं, भावनात्मक परेशानी से जूझ रहे हैं तो चंद्रमा के मंत्र और उपाय मददगार हो सकते हैं। जयपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषी सतीश चंद्र शास्त्री से आइये जानते हैं मन स्थिर करने का उपाय या चंद्रमा का उपाय

चंद्रमा के उपाय (Chandrama Ke Upay)
ज्योतिषाचार्य सतीश चंद्र शास्त्री के अनुसार नवग्रहों में शामिल सूर्य और चंद्रमा मारकेश नहीं होते हैं। हालांकि ये कष्ट जरूर देते हैं। उदाहरण के लिए सूर्य कमजोर होने कुंडली में सूर्य संबंधित दोष होने पर आत्मबल गिर जाएगा। इसी प्रकार से चंद्रमा मन को अस्थिर कर देता है किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए व्यक्ति को चंद्रमा की आराधना करनी चाहिए।