scriptइन राशि वालों में होती है दैवीय शक्ति, सिक्स्थ सेंस से जान लेते हैं मन की बात | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

इन राशि वालों में होती है दैवीय शक्ति, सिक्स्थ सेंस से जान लेते हैं मन की बात

Zodiac Sign Astrology: हर राशि के लोगों की कुछ खासियत होती है, इनमें से कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिनके लोगों की सिक्स्थ सेंस बहतु तेज होती है और कभी मात नहीं खाते। ये सामने वाले की मन की बात जान लेते हैं और भविष्य की घटनाओं का समय से पहले अंदाजा लगा लेते हैं।

Jun 22, 2023 / 12:45 pm

Pravin Pandey

zodiac.jpg

सबसे तेज सिक्स्थ सेंस वाली राशियां

ज्योतिष में 12 राशियों का जिक्र है और हर राशि के व्यक्ति में कुछ न कुछ ऐसी बात होती है, जो उसे दूसरी राशि के लोगों से अलग और विशेष बनाती है। आज हम यहां ऐसे लोगों की बात करेंगे, जिनकी सिक्स्थ सेंस सबसे तेज होती है। ये बातचीत के दौरान साथ वाले व्यक्ति के भी मन की बात भी जान लेते हैं। इस सिक्‍स्‍थ सेंस के कारण इन राशियों के लोग जीवन में किसी से हारते नहीं। ये भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं और उसके अनुरूप निर्णय कर लेते हैं।

धनु राशि

माना जाता है कि धनु राशि के लोग शार्प और बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोग अपनी बुद्धिमानी से सभी लोगों से आगे निकल जाते हैं। इनकी सिक्‍स्‍थ सेंस इतनी तेज होती है कि ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को भी समय से पहले ही जान लेते हैं। यहां तक कि जब ये बात कर रहे हों तो किसी व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है, इस बात का भी सटीक अनुमान लगा लेते हैं। इस कारण से धनु राशि के लोगों को हराना, कुछ राशियों को छोड़कर मुश्किल होता है। इनको इसी राशि के लोग मात दे सकते हैं। इस राशि के व्यक्ति पर देव गुरु बृहस्पति की खास कृपा रहती है।
ये भी पढ़ेंः शनि, राहु-केतु की उल्टी चाल चार राशियों को करेगी हलकान, राहत के लिए करना होगा ये उपाय

मीन राशि

इस राशि के व्यक्तियों पर भी देवगुरु बृहस्पति विशेष कृपा रहती है। मीन राशि के लोग अत्यंत बुद्धिमान होते हैं और धनु राशि के जातक की तरह मीन राशि के लोगों की भी सिक्‍स्‍थ सेंस तेज होती है, ये भी पता लगा लेते हैं कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है। इतना ही नहीं भविष्य में किसी काम में इन्हें सफलता मिलेगी या नहीं, इस बात का भी सही अनुमान ये पहले ही लगा लेते हैं। जिस कारण इनके किसी भी काम में असफल होने की संभावना कम रहती है।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये अपनी छठीं इंद्रीय के बल पर किसी का भी झूठ तुरंत पकड़ लेते हैं। इन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। ये जीवन में आने वाली परेशानियों का हल तुरंत ही निकाल लेते हैं। भविष्य में होने वाली घटनाओं की भी इन्हें तुरंत जानकारी हासिल हो जाती है। इनके अंदर दैवीय शक्तियां होती हैं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / इन राशि वालों में होती है दैवीय शक्ति, सिक्स्थ सेंस से जान लेते हैं मन की बात

ट्रेंडिंग वीडियो