
America: Kamla Harris Dancing Video With Umbrella In An Election Rally Amid Heavy Rain Goes Viral
वाशिंगटन। अमरीका में आगामी 3 नवंबर को राष्ट्रति चुनाव ( US Presidential Election 2020 ) होने वाले हैं और उससे पहले दोनों ही मुख्य दलों की तरफ से ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ( Kamala Harris ) एक चुनावी रैली में बारिश के बीच छाता लेकर समर्थकों को संबोधित करती दिखीं। इतना ही नहीं, बारिश के बीच उन्होंने डांस भी किया और कहा कि बारिश, धूप और लोकतंत्र किसी के लिए इंतजार नहीं करता।
फ्लोरिडा में मतदाताओं को संबोधित करते वक्त बारिश के बीच डांस करती कमला हैरिस का यह वीडियो सोशल ( Social Media ) मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
55 वर्षीय कमला हैरिस फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक रैली को संबोधित कर रही थीं, इसी बीच बारिश शुरू हो गई। वह बारिश की वजह से अपना भाषण बीच में छोड़कर हटी नहीं, बल्कि छाता लेकर मतदाताओं को संबोधित करती रहीं। इस बीच वह छाता लेकर नाचते हुए भी दिखाई दीं। इसका वीडियो उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए लिखा 'बारिश या धूप, लोकतंत्र किसी के लिए इंतजार नहीं करता।'
उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं कमला हैरिस
आपको बता दें कि हैरिस ने पिछले सोमवार को ही ऑरलैंडो और जैक्सनविले में मतदाताओं को संबोधित करते हुए अपना चुनाव प्रचार फिर से शुरू किया है। इससे पहले उनके दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रचार अभियान को रोक दिया गया था।
गौरतलब है कि कमला हैरिस की मां भरतीय मूल और पिता जमैका के थे। इसी साल अगस्त में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने जो बिडेन ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया था।
वह अमरीका के इतिहास में पहली अश्वेत और पहली एशियाई-अमरीकी महिला हैं जो उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित हुई हैं। कमला हैरिस कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि 3 नवंबर को अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होने वाले हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से जो बिडेन उम्मीदवार हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। अभी तक के जो सर्वे सामने आए हैं, उसमें ट्रंप को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है, वहीं जो बिडेन काफी आगे नजर आ रहे हैं। बहरहाल, चुनाव परिणाम के आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकता है।
Updated on:
20 Oct 2020 11:43 pm
Published on:
20 Oct 2020 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
