scriptWoman brutally beaten girl: महिला ने बालिका की बेरहमी से की पिटाई, रोती-बिलखती छोड़ देने की करती रही मिन्नतें, Video वायरल | Woman brutally beaten girl: video viral | Patrika News
अंबिकापुर

Woman brutally beaten girl: महिला ने बालिका की बेरहमी से की पिटाई, रोती-बिलखती छोड़ देने की करती रही मिन्नतें, Video वायरल

Woman brutally beaten girl: वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया अपराध, महिला पर बच्चों से गांजा बेचवाने का भी लग रहा आरोप

अंबिकापुरSep 28, 2024 / 07:51 pm

rampravesh vishwakarma

Woman brutally beaten girl

Women beat up girl brutally

अंबिकापुर। Woman brutally beaten girl: मणिपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा एक बालिका की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला बालिका की पाइप से बेरहमी से पिटाई कर रही है। वहीं पिता अपनी बेटी को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन वो मारपीट (Woman brutally beaten girl) करती दिख रही है। घटना शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मठपारा बस्ती की है। मामले में एएसपी के निर्देश पर मणिपुर थाना प्रभारी ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Woman brutally beaten girl
Girl child beaten
वायरल वीडियो में मारपीट करने वाली महिला (Woman brutally beaten girl) की पहचान प्रीति सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला कई बच्चों को अपने पास बंधक बनाकर उनसे गांजा बेचवाती है। वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि वह पूरे मोहल्ले में लोगों को गांजा बेचती है।
Woman brutally beaten girl
वह ग्रामीण इलाके के नाबालिग बच्चों को अपने पास रखकर उनसे गांजा बिकवाती है। कई बार वो बच्चों को बेरहमी से पीटती है। कुछ बालिकाएं वहां से भाग गईं थीं, इसलिए उन्हें घर बुलाया और पिटाई (Woman brutally beaten girl) की।
यह भी पढ़ें

Sandeep murder case: 22वें दिन संदीप के शव का हुआ अंतिम संस्कार, 2 विधायक समेत प्रशासन व पुलिस बल की रही मौजूदगी

Woman brutally beaten girl: महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

मणिपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे ने कहा कि एएसपी के निर्देश पर महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है। महिला गांजा बेचवाती है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर महिला बच्ची के साथ मारपीट (Woman brutally beaten girl) कर रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Ambikapur / Woman brutally beaten girl: महिला ने बालिका की बेरहमी से की पिटाई, रोती-बिलखती छोड़ देने की करती रही मिन्नतें, Video वायरल

ट्रेंडिंग वीडियो