नंद कुमार साय ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है, आरक्षण में कटौती किए जाने पर जनजाति समाज को भारी नुकसान हुआ है, सरकार चाहे तो एक अध्यादेश ला सकती है और उसे पारित करा सकती है। लेकिन इस कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है,
पूरा समाज एकजुट, करते रहेंगे संघर्ष
चक्का जाम में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि आदिवासी समाज को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने दोहरा चरित्र का प्रदर्शन किया है, वास्तव में यह जनजाति विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार के समय भी यह मामला न्यायालय में लंबित था जहां भाजपा द्वारा जनजाति आरक्षण तथ्यों को सही तरीके से न्यायालय के समक्ष रखती रही जिससे 32 प्रतिशत आरक्षण बना रहा परंतु कांग्रेस सरकार के 3 साल में ही इन्होंने अपना रंग दिखा दिया।
प्रदर्शन में ये हुए शामिल
इस अवसर पर पत्थलगांव पूर्व विधायक शिव शंकर पैकरा, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, राम लखन सिंह पैकरा, विजय नाथ सिंह, भरत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, उद्धश्वरी पैकरा, प्रबोध मिंज, अंबिकेश केसरी, देवनाथ सिंह पैकरा, आलोक दुबे, अभिषेक शर्मा, रूपेश दुबे, रोहित साय, रेणुका सिंह, चंपा देवी पावले, कमला प्रसाद सिंह, कौशल प्रताप सिंह, रवि शंकर सिंह, राम किशुन सिंह,