अंबिकापुर

Loot with woman: महिला से रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए बाइक सवार 2 नकाबपोश, बैंक से लौट रही थी घर

Loot with woman: पीछा करते हुए पहुंचे बाइक सवार लुटेरों ने रास्ते में महिला के हाथ से लूट लिया रुपयों से भरा थैला, महिला अपने परिचित बाइक सवार के साथ लौट रही थी घर

2 min read
Loot accused captured in CCTV camera

अंबिकापुर. सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश महिला से 20 हजार रुपए लूटकर (Loot with woman) फरार हो गए। महिला सहकारी बैंक से रुपए निकालकर अपने परिचित के साथ बाइक से घर जा रही थी। इसी बीच लुटेरो ने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ादोरना निवासी ललिता गुप्ता गुरुवार को सहकारी बैंक सीतापुर में रुपए निकालने गई थी। बैंक से 20 हजार रुपए (Loot with woman) निकालकर उसने एक थैले में रखा। फिर थैला हाथ में लेकर अपने परिचित के साथ बाइक से घर जा रही थी।

Loot accused captured in CCTV

सीतापुर-अंबिकापुर मार्ग पर पडऩे वाले सोनतराई मोड़ के पास वह पहुंची ही थी कि बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश पीछा करते हुए पहुंचे और महिला के हाथ से रुपए का थैला लूटकर फरार (Loot with woman) हो गए। महिला ने अपने परिचित के साथ बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वेे तेज रफ्तार में भागने में सफल रहे।

Loot with woman: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

लूट की शिकार महिला ने मामले (Loot with woman) की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है। इधर पुलिस ने जब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो बाइक सवार दोनों बदमाशों की तस्वीर नजर आई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

Published on:
20 Mar 2025 08:32 pm
Also Read
View All
Road accident: बोलेरो-ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, 1 युवक की मौत, 2 गंभीर

Mainpat festival 2026: ही ही हंस देहली रिंकिया के पापा…, मैनपाट में मनोज तिवारी के गाने पर झूम उठे लोग

ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

अगली खबर