scriptश्रीलंका से भगवान श्रीराम की चरण पादुका पहुंची अंबिकापुर, दर्शन के बाद भक्त लेकर निकले अयोध्या | Charan Paduka of Lord Shri Ram reached Ambikapur from Sri Lanka | Patrika News
अंबिकापुर

श्रीलंका से भगवान श्रीराम की चरण पादुका पहुंची अंबिकापुर, दर्शन के बाद भक्त लेकर निकले अयोध्या

Shri Ram Charan Paduka: शहर के अग्रसेन भवन में रात में पहुंची चरण पादुका का काफी संख्या में श्रीराम भक्तों ने किए दर्शन, सुबह चरण पादुका के साथ श्रीराम वनगमन परिपथ होते हुए निकले भक्त, 20 जनवरी को पहुंचेगी अयोध्या

अंबिकापुरJan 08, 2024 / 07:16 pm

rampravesh vishwakarma

charan_paduka2_1.jpg
अंबिकापुर. Shri Ram Charan Paduka: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए श्रीलंका के अशोक वाटिका से भगवान श्रीराम की चरण पादुका को भक्त लेकर अयोध्या जा रहे हैं। इसी कड़ी में चरण पादुका रविवार की रात अंबिकापुर पहुंची। यहां श्रीराम के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया। शहर के अग्रसेन भवन में रातभर चरण पादुका रखी गई। इस दौरान काफी संख्या में भक्त ने दर्शन किए। सुबह 9 बजे चरण पादुका को लेकर श्रीराम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि भगवान श्रीराम की चरण पादुका श्रीलंका से निकलकर देश के 8 राज्यों से होते हुए अयोध्या जा रही है। श्रीराम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ से होकर गुजरे श्रीराम वनगमन परिपथ से चलकर रामभक्त 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। यहां नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में चरण पादुका स्थापित होगी।
charan_paduka_1.jpg
रविवार की रात जैसे ही शहर में भगवान श्रीराम की चरण पादुका पहुंची, भगवान श्रीराम के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा। शहर के अग्रसेन भवन में चरण पादुका रखी गई, जहां भक्तों ने फूल माला चढ़ाकर दर्शन लाभ प्राप्त किया।

हाथियों ने 10 एकड़ से अधिक खेत में लगी गन्ना व गेहूं की फसल कर दी बर्बाद, घर टूटने की आवाज सुन जान बचाकर भागा परिवार


चरण पादुका को अयोध्या लेकर निकले भक्त
सोमवार की सुबह साढ़े 7 बजे से 9 बजे तक भक्तों ने चरण पादुका के दर्शन किए। इसके बाद भक्त उसे अयोध्या लेकर निकल गए। अंबिकापुर से चरण पादुका लेकर भक्त बिश्रामपुर पहुंचे, यहां भी भक्तों ने भव्य स्वागत किया। चरण पादुका श्रीराम वनगमन परिपथ से मध्यप्रदेश होकर अयोध्या पहुंचेगी।

Hindi News / Ambikapur / श्रीलंका से भगवान श्रीराम की चरण पादुका पहुंची अंबिकापुर, दर्शन के बाद भक्त लेकर निकले अयोध्या

ट्रेंडिंग वीडियो