अंबिकापुर

CG Governor Ramen Deka: राज्यपाल रमेन डेका रहेंगे कल से 2 दिन तक रहेंगे सरगुजा प्रवास पर, पहले मैनपाट फिर जाएंगे सैनिक स्कूल

CG Governor Ramen Deka: राज्यपाल के आगमन की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, अधिकारियों की लगाई गई मजिस्ट्रीयल ड्यूटी, अंबिकापुर में लगी इनकी ड्यूटी

less than 1 minute read
Governor Ramen Deka

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका (CG Governor Ramen Deka) 2 दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहेंगे। 27 मार्च को वे छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल मैनपाट में रुकेंगे और प्राकृतिक सौंदर्यता का भ्रमण करेंगे। वहीं २८ मार्च को राज्यपाल सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लगें और वहां के बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अधिकारियें की बैठक लेकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेंगे।

राज्यपाल (CG Governor Ramen Deka) के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। आगमन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है। अंबिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा एवं सीतापुर एसडीएम नीरज कौशिक को संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभार सौंपा गया है।

मैनपाट के करमा रिसॉर्ट एवं अन्य कार्यक्रम के लिए तहसीलदार गोविन्द्र सिन्हा, नायब तहसीलदार रामसेवक पैकरा, नायब तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार पटेल की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह सैनिक स्कूल के लिए एसडीएम उदयपुर बनसिंह नेताम एवं नायब तहसीलदार दीप्ति जायसवाल की ड्यूटी लगाई गई है।

CG Governor Ramen Deka: अंबिकापुर में इनकी लगी ड्यूटी

स्थानीय सर्किट हाउस (CG Governor Ramen Deka) अंबिकापुर के लिए तहसीलदार अंबिकापुर उमेश्वर सिंह बाज एवं नायब तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है। मीटिंग हाल तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा,

एसडीएम सीतापुर नीरज कौशिक, एसडीएम धौरपुर (लुंण्ड्रा) जेआर सतरंज एवं नायब तहसीलदार जयेश कंवर को आगमन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है।

Published on:
26 Mar 2025 08:18 pm
Also Read
View All
Union Budget 2026: वित्तमंत्री ओपी चौधरी बोले- विकसित भारत के संकल्प को और ज्यादा मजबूती देता है यह बजट, हम भर रहे कांग्रेस के वित्तीय गड्ढे

UGC new rules protest: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में अंबिकापुर शहर बंद, रहा मिला-जुला असर, कहा- समाज विरोधी है

Interstate gang arrested: 7.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ मुख्य सप्लायर समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Coal smuggling: नेताओं-अफसरों के संरक्षण में कोयले की तस्करी, खोद रखे हैं 3 अवैध सुरंग, बाइकर्स गैंग ईंट-भट्ठों में खपाते हैं कोयला

Narcotic injections smuggling: 6 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, सप्लाई का है झारखंड कनेक्शन

अगली खबर