अंबिकापुर

CG Accident: घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान तोडा दम

CG Accident: परिजन उसे इलाज के लिए लटोरी अस्पताल से रेफर करने पर मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read

CG Accident: ग्राम तुलसी लटोरी निवासी 1 वर्षीय बालक अपने घर के बाहर शनिवार की सुबह खेल रहा था। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए लटोरी अस्पताल से रेफर करने पर मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार समीर सिंह पिता जोखु प्रसाद उम्र 1 वर्ष ग्राम तुलसी लटोरी थाना जयनगर का रहने वाला था। वह शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए लटोरी अस्पताल ले गए।

यहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मिशन अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
30 Mar 2025 01:14 pm
Published on:
30 Mar 2025 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर