29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में पहुंच रहे फसल कटाई के लिए मजदूर

मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर सुबह पैसेंजर ट्रेन से राजगढ़ बांदीकुई बसवा स्टेशन से सवार होकर हजारों की संख्या में गेहूं की कटाई करने वाले मजदूर पहुंच रहे हैं। इसके बाद मालाखेड़ा मुख्यालय सहित आसपास गांव के किसान अपने साधनों से उन्हें खेतों तक फसल कटाई के लिए ले जा रहे हैं।

Google source verification

मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर सुबह पैसेंजर ट्रेन से राजगढ़ बांदीकुई बसवा स्टेशन से सवार होकर हजारों की संख्या में गेहूं की कटाई करने वाले मजदूर पहुंच रहे हैं। इसके बाद मालाखेड़ा मुख्यालय सहित आसपास गांव के किसान अपने साधनों से उन्हें खेतों तक फसल कटाई के लिए ले जा रहे हैं। मालाखेड़ा क्षेत्र में तापमान बढ़ने और तेज धूप तथा हवा चलने के कारण एक साथ ही गेहूं की फसल लावणी आ गई इसको लेकर स्थानीय स्तर पर मजदूरों की संख्या कम रहने से समय पर गेहूं की कटाई नहीं हो रही थी।

मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में रोजगार की तलाश में और समय पर खेतों में फसल कटाई के लिए महिलाएं पैसेंजर ट्रेन से आती है। इसके बाद बिजवाड़ नरूका, मुंडिया, मिर्जापुर, जमालपुर, कलसाडा, श्याम गंगा, बरखेड़ा, सुमेल सहित अन्य स्थानों पर यह महिला मजदूर जाकर खेतों में कटाई कर रही है। महिला मजदूरों ने बताया कि उन्हें 500 मजदूरी के मिल रहे हैं। इससे घर परिवार का खर्च चलाने में मदद मिलेगी साथ ही किसानों का कार्य भी समय पर हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: हनुमान सर्किल पर नया बस स्टैंड: यहां से 500 रूट पर चलेंगी रोडवेज बसें