10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर: ईद-उल-फितर पर मांगी अमन-चैन की दुआएं

सोमवार को मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का पर्व मनाया। जिलेभर में विशेष नमाज अता की गई और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं।

Google source verification

सोमवार को मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का पर्व मनाया। जिलेभर में विशेष नमाज अता की गई और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। पिनान बाईपास स्थित दारूल उलूम फैजाने समर ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए और विशेष नमाज अता की। इस दौरान सभी ने देश में सुख-शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। इसके अलावा, जिले के नयाबास ईदगाह में भी ईद की रौनक देखने को मिली।

यहां बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नमाज अता की और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी ईद की बधाई दी और देश में अमन-चैन की दुआ की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास खासा उत्साह देखने को मिला।