16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: ज्वैलरी खरीदने के बहाने महिलाओं ने उड़ाए 5-6 लाख के गहने, चोरी की घटना CCTV में कैद

बहरोड़ शहर के नया बस स्टैंड के पास कबाड़ी गली में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में गहने खरीदने आई महिलाओं ने लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Google source verification

बहरोड़ शहर के नया बस स्टैंड के पास कबाड़ी गली में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में गहने खरीदने आई महिलाओं ने लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पीड़ित ज्वैलर धीरज सोनी ने बताया कि कुछ महिलाएं दुकान में ज्वेलरी खरीदने के बहाने आईं और बातों में उलझाकर करीब 5-6 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गईं। घटना के बाद जब स्टॉक की जांच की गई, तब गहनों की कमी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पुष्टि हुई। धीरज सोनी ने तुरंत कोतवाली थाना बहरोड़ में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: सेना भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक करें आवेदन, बोनस अंक भी मिलेंगे