बहरोड़ के अटेली कस्बे में फ्लाईओवर पर एक ऊंट का पैर सड़क में हो रहे गैप में फंस गया। यह हादसा बहरोड़ के कोलिला निवासी रमेश कुमार के ऊंट के साथ हुआ, जब वह अटेली से बहरोड़ जाने के लिए फ्लाईओवर पार कर रहे थे। ऊंट का पैर रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रहे फ्लाईओवर की सड़क में हो रहे गैप में फंस गया। जिससे वह बुरी तरह दर्द से कराहने लगा। इस घटना के कारण वहां जाम भी लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ऊंट को निकालने के प्रयास शुरू किए और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना फ्लाईओवर की सड़क में रखरखाव की कमी को उजागर करती है, जिससे जानवरों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन से इस ओर जल्द ध्यान देने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें:
Alwar News: आंधी से विद्युत लाइन टूटी, खेत में पड़ी एक बीघा गेहूं की फसल राख, देखें वीडियो