जैसे- जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे- वैसे पानी का संकट बढ़ाता जा रहा है। अलवर शहर में कई जगहों पर लोग पानी की समस्या को लेकर सड़कों पर उतर रहे है और विरोध जता रहे है। पानी की समस्या को लेकर आज सुबह वार्ड 3 धोबी गट्टा क्षेत्र की महिलाएं नगर निगम पहुंची और हंगामा किया। इस दौरान निगम का गेट लगभग आधा घंटा बंद रहा।