अलवर

जल्द होगी BJP भाजपा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, 52 मंडल अध्यक्षों ने भेजे 3,796 कार्यकर्ताओं के नाम

Rajasthan Politics: पार्टी नेताओं का कहना है कि इसमें यह देखा जाएगा कि किसी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तो नहीं हुई है या फिर कोई दागी तो नहीं है।

2 min read
Mar 27, 2025

BJP News: भाजपा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होने जा रही है। इसके लिए भाजपा के उत्तर व दक्षिण जिले के 52 मंडलों के 3,796 कार्यकर्ताओं के नाम जिलाध्यक्षों के पास आ गए हैं। जिलाध्यक्ष इन नामों की जांच करके कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। अलवर उत्तर में 22 व दक्षिण जिले में 30 मंडल हैं। इस तरह 52 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी के लिए नाम भेजे हैं। एक मंडल में 13 पदाधिकारी और 60 कार्यकारिणी सदस्य होंगे। ऐसे में एक मंडल की कार्यकारिणी में 73 कार्यकर्ता होंगे। प्रमुख पदाधिकारियों में मंडल अध्यक्ष के अलावा दो महामंत्री, पांच उपाध्यक्ष, पांच मंत्री व कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

यह नाम जिलाध्यक्षों के पास पहुंचते ही जांच शुरू हो गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इसमें यह देखा जाएगा कि किसी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तो नहीं हुई है या फिर कोई दागी तो नहीं है। जैसे ही जांच पूरी होगी, उसी के साथ कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी।

उपाध्यक्ष व महामंत्री के लिए कई कतार में

जिला कार्यकारिणी उत्तर व दक्षिण में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता कतार में हैं, लेकिन सर्वाधिक लोग उपाध्यक्ष व महामंत्री बनने के लिए ताकत लगा रहे हैं। यह पद कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण हैं। इससे कार्यकर्ता का कद बढ़ता है। कोषाध्यक्ष बनने के लिए भी कई कार्यकर्ता सामने आ रहे हैं। वह भी अपने हिसाब से सिफारिश लगा रहे हैं। पार्टी उन कार्यकर्ताओं को मौका देगी, जिन्होंने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में मेहनत की थी।

जिला कार्यकारिणी में लग सकते हैं तीन माह

जिला कार्यकारिणी की घोषणा में तीन माह और लग सकते हैं। बताया जा रहा है कि पद चाहने वालों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में विरोध के स्वर भी सामने आएंगे। डैमेज कंट्रोल करना होगा। उसी को देखते हुए पार्टी ऐसे चेहरों को लाना चाहती है ताकि विरोध न हो। इसके लिए पद चाहने वाले लोग बड़े नेताओं के पास चक्कर लगा रहे हैं। जिला कार्यकारिणी में 3 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री व एक कोषाध्यक्ष शामिल होगा।

Published on:
27 Mar 2025 02:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर