scriptतैयारी पूरी: पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, देखें पूरा इंतजाम | administration and police have made complete preparations elections. | Patrika News
अलवर

तैयारी पूरी: पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, देखें पूरा इंतजाम

विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आज सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं।
 

अलवरNov 24, 2023 / 01:08 pm

Rajendra Banjara

hgfyhf.jpg

कला कॉलेज के खेल मैदान में चुनाव के लिए खड़े वाहन

विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आज सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं। दो पारियों में पार्टियों की रवानगी है। बूथों से लेकर मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इस चुनाव में 11 हजार से अधिक लोगों का स्टाफ लगाया जा रहा है। 20 फीसदी कर्मचारी आरक्षित रहेंगे।

3 हजार से अधिक वाहन

अलवर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए करीब 3300 वाहन अधिग्रहण किये गए हैं। इनमें से करीब 1100 पोलिंग पार्टियों के लिए हैं। इनमें बड़ी बसें, मीडियम बसें, मिनी बसें, अलवर वाहिनी और क्रूजर सभी प्रकार के वाहन शामिल हैं।

जिले में 2710 बूथ

जिले में मतदान बूथ 2710 हैं। इन बूथों पर 25 नवंबर की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। इन बूथों के लिए ईवीएम सुबह ही पार्टियों को थमाई जाएंगी जो कड़ी सुरक्षा में बूथों तक पहुंचेंगी। सुरक्षा कर्मी भी पार्टियों के साथ ही जाएंगे। रात को बूथों पर मशीनें आदि लगाई जाएंगी। बिजली से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को देखा जाएगा।

उसके बाद वोटिंग शुरू होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी निरीक्षण करेंगे। उनका प्रशिक्षण पूरा हो गया है। पर्यवेक्षकों के अलावा चुनाव के लिए बनाई गई कोर टीम निरीक्षण करेगी। कंट्रोल रूम में भी कर्मचारियों व अधिकारियों की तैनाती की गई है। वेब कॉस्टिंग 60 फीसदी बूथों की होगी। इन पर नजर कंट्रोल रूम से ही बनाई जाएगी। वोटिंग में गड़बड़ी आदि की शिकायत मिलने पर रिटर्निंग अधिकारी निस्तारण करेंगे।

 

Hindi News / Alwar / तैयारी पूरी: पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, देखें पूरा इंतजाम

ट्रेंडिंग वीडियो