29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशा वैष्णव महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

महिलाओं व युवतियों ने दी नृत्य व भजन की प्रस्तुति

less than 1 minute read
Google source verification
दशा वैष्णव महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

दशा वैष्णव महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

आलीराजपुर. दशा वैष्णव महिला मण्डल ने रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर पोस्ट ऑफिस चौराहे पर स्थित वैष्णव चौक पर फाग उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं व युवतियों ने होली व धार्मिक गीतों पर नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किए। मण्डल की अध्यक्ष शिव कन्या गुप्ता ने बताया कि इसी तरह आगामी गणगौर पर्व पर भी वैष्णव चौक में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

फूलों से खेली होली
कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मयूरी गुप्ता ने गुरुवंदना प्रस्तुत की। इसके बाद नृत्य व भजनों का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जो काफी देर तक चला। मंडल की मीडिया प्रभारी मयूरी गुप्ता ने बतायाकि कार्यक्रम के दौरान वैष्णव चौक पर समाज की महिलाए-पुरुष, युवक-युवतियां सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित हुए। फाग उत्सव के अन्त में फूलों से होली खेली गई।

धूमधाम से मनाई रंगपंचमी
उमराली. शनिवार को रंगपंचमी बड़े धूमधाम और उल्लास, उत्साह के साथ मनाई गई। युवा व युवतियां दिनभर डीजे पर आदिवासी गीतों पर कुरार्टियो के साथ थिरकते रहे। रंगपंचमी पर सुबह से ही बच्चों व युवाओं पर रंग चढऩा शुरू हो गया था। युवाओं की टोलियां सुबह से ही रंगपंचमी की मस्ती में डूबी हुई दिखाई दी। युवाओं के अलावा बच्चों व बुजुर्गों ने भी पर्व का आनंद लिया। युवतियां व महिलाएं भी अपनी- अपनी टोली के साथ अपनी सहेलियों को रंग लगाया। सूखी होली के साथ ही पक्के रंगो की भी होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। रंग-बिरंगे रंगों से पूरा रोड पट गया था।

Story Loader