scriptअजब-गजब सोलर टाइल्स: छत पर पानी का रिसाव रोकेंगी, बिजली भी बनाएंगी | solar tiles Will prevent water leakage on the roof will also generate electricity | Patrika News
अजमेर

अजब-गजब सोलर टाइल्स: छत पर पानी का रिसाव रोकेंगी, बिजली भी बनाएंगी

घरों-दफ्तरों अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठानों की छतों पर पानी का रिसाव रोकने वाली टाइल्स से जल्द बिजली बनेगी।

अजमेरAug 27, 2024 / 03:33 pm

Lokendra Sainger

राजस्थान के अजमेर में घरों-दफ्तरों अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठानों की छतों पर पानी का रिसाव रोकने वाली टाइल्स से जल्द बिजली बनेगी। कई बड़ी कंपनियां सोलर टाइल्स के निर्माण में जुटी हैं। यही टाइल्स से सौर ऊर्जा भी बनाएंगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित बड़े महानगरों में टाइल्स पहुंच चुकी हैं। जल्द छोटे शहरों और गांवों में भी ऐसी टाइल्स लगती नजर आएंगी।

यह हैं सौर टाइल्स

सौर टाइल्स छत पर लगाई जाने वाली आम टाइल्स की तरह हैं। इनका उपयोग सौर ऊर्जा उत्पादन में किया जा सकता है। इन टाइल्स में सौर कोशिकाएं लगाई जाती हैं। यह सूर्य के प्रकाश को बिजली में परिवर्तित करती हैं। घरों में ग्रिड के माध्यम से इन टाइल्स को जोड़ा जाता है। लोग इनसे उत्पादित बिजली का उपयोग दैनिक कामकाज में कर सकते हैं।
फैक्ट फाइल
यह भी पढ़ें

Rajasthan: आज आधे दिन का अवकाश घोषित, भजनलाल सरकार ने जारी किए ये आदेश

छतों पर पानी का रिसाव रोकने वाली सौर टाइल्स से घर की उपयोगिता के अनुसार बिजली तैयार की जा सकती है। फिलहाल बड़े शहरों में ही उपयोग शुरू हुआ है। इसके अलावा पतली फिल्म जैसे सोलर पैनल भी तैयार हो रहे हैं। दीर्घकाल में इनकी उपयोगिता अच्छी रहेगी।- एन.एस.निर्वाण, पूर्व एमडी, अजमेर डिस्कॉम
यह भी पढ़ें

17 नए जिलों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात; जानें

यह है सौर ऊर्जा

सौर ऊर्जा सूर्य के प्रकाश , फोटोवोल्टिक ऊर्जा और गर्मी के उत्पादन के लिए उत्पादित की जाती है। लोग घरों में 1 किलोवाट से लेकर 5 किलोवाट या 10 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम जरूरत और जगह को देखते हुए लगाते हैं। उद्योगों में 10 किलोवाट से लेकर 100 किलोवाट तक सिस्टम लगाया जाता है।

Hindi News/ Ajmer / अजब-गजब सोलर टाइल्स: छत पर पानी का रिसाव रोकेंगी, बिजली भी बनाएंगी

ट्रेंडिंग वीडियो