scriptसंस्कारों को संजोकर रखने की जरूरत | Salutation to the Gurus today on Guru Purnima | Patrika News
अजमेर

संस्कारों को संजोकर रखने की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के मध्य राष्ट्रगान गाने के उपरांत मैरी मिलबेन ने उनके चरण छूए यह भारतीय संस्कारों का ही परिणाम था। उन्होंने ऐसा कर संपूर्ण देश की जनता को सम्मान दिया। दूसरी तरफ हमारे देश में ही लोग संस्कारों को भुला रहे हैं।

अजमेरJul 03, 2023 / 02:43 am

dinesh sharma

संस्कारों को संजोकर रखने की जरूरत

योगाचार्य डॉ. मोक्षराज

अजमेर.

योगाचार्य डॉ. मोक्षराज ने कहा कि लोग संस्कारों को भुला रहे हैं। हमें इन्हें संरक्षित रखने की जरूरत है। यह बात उन्होंने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार को जारी संदेश में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के मध्य राष्ट्रगान गाने के उपरांत मैरी मिलबेन ने उनके चरण छूए यह भारतीय संस्कारों का ही परिणाम था।

उन्होंने ऐसा कर संपूर्ण देश की जनता को सम्मान दिया। दूसरी तरफ हमारे देश में ही लोग संस्कारों को भुला रहे हैं। यह वेदना पूर्ण स्थिति है। मालूम हो कि डॉ. मोक्षराज ने मैरी मिलबेन को हिन्दी के साथ राष्ट्रगान एवं ओम् जय जगदीश… भजन सिखाया था। इसके अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों, हॉलीवुड तथा भारतीय दूतावास में संचालित कक्षाओं के माध्यम से विभिन्न देशों के लोगों को योग, ङ्क्षहदी एवं संस्कृत भाषा सिखाई।

गुरु पूर्णिमा पर आज गुरुओं का वंदन, पादुका पूजन

गुरु पूर्णिमा पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। शहर की विभिन्न संस्थाओं, संतों के आश्रमों में शिष्य गुरुओं की चरण वंदना कर पादुका पूजन करेंगे। मेहन्दीपुर बालाजी कोटड़ा धाम पुष्कर रोड, नर्मदेश्वर संन्यास आश्रम महावीर सर्किल, नृङ्क्षसह मंदिर होलीदड़ा, माता ज्ञान ज्योति उदासीन आश्रम, मेहन्दीपुरा बालाजी कोटड़ा धाम, तुलसी सेवा संस्थान, पुरानी मंडी स्थित रामद्वारा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरु चरण पादुका पूजन और भगवान की आरती होगी। विभिन्न स्कूल-कॉलेज में भी कार्यक्रम होंगे।

पुष्कर सरोवर में लगाएंगे डुबकी

पुष्कर सरोवर में श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु स्नान-पूजन करेंगे। सरोवर के घाटों पर मेले सा माहौल रहेगा। पद्मपुराण में वर्णित सृष्टि खंड के लेख के अनुसार ब्रह्मा का पुष्कर तीर्थ सभी तीर्थों का गुरु कहा जाता है। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों के तत्वावधान में शाम 6.45 बजे आर्ट ऑफ लिविंग शालीमार कॉलोनी आदर्श नगर सेंटर में सामूहिक गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।

महावीर सर्किल संन्यास आश्रम गंज स्थित श्री नर्मदेश्वर संन्यास आश्रम परमार्थ ट्रस्ट तथा श्री शिव सनातन वेद विद्यालय संन्यास आश्रम गुरुकुल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। शक्तिमठ प्रतिमा जौहरी आश्रम कांकरदा भुणाबाय में महोत्सव मनाया जाएगा।

ट्रस्टी अजय शंकर जौहरी ने बताया कि सुबह 6 बजे गुरुओं की समाधि का गंगाजल से अभिषेक, पुष्पों से शृंगार के अलावा प्रवीणनाथ बाबा द्वारा शक्तिमठ पर ध्वजारोहण किया जाएगा। मेहन्दीपुर बालाजी कोटड़ा धाम में गुरु पूजा, भजन संध्या, चरण पादुका पूजन होगा।

पुष्कर के नवखण्डिय हनुमान मंदिर के महंत नंदशरण का गुरु पूजन किया जाएगा। नला बाजार पुरानी मंडी स्थित रामद्वारे में सोमवार को महोत्सव मेड़ता पीठाधीश्वर महंत रामकिशोर एवं महंत ध्यानीराम के सानिध्य में मनाया जाएगा। संत उत्तमराम शास्त्री ने बताया कि शुभारंभ सुबह दरियाव महाराज एवं प्रभुदास महाराज की चरण पादुका पूजन से होगा। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक गुरु पूजन कार्यक्रम होगा। शिष्य में भी पात्रता का होना अनिवार्य

अजमेर योग परिषद एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। योगाचार्य डॉ. प्रेमसुख सुराणा ने कहा कि समर्थ गुरु के होते हुए भी कई बार शिष्यत्व के अभाव में सफलता नहीं मिलती है।

गुरु के मूल्य महत्व को जानने के लिए शिष्य में भी पात्रता का होना अनिवार्य है। गुरु शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इस दौरान सीमा बैजल, पुष्पा क्षेत्रपाल, गायत्री सोनी ने प्रार्थना की। अध्यक्ष ताराचंद कर्णावट ने स्वागत किया। शांता कर्णावट, लक्ष्मी शर्मा, शांति अग्रवाल, इंदु जैन, कपिल जैन, रणवीर, रोहित, सुनीता आदि मौजूद रहे।

पुष्कर में गुरु पूर्णिमा का मेला आज

पुष्कर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा का मेला लगेगा। यहां के मठ, मन्दिरों के साथ साथ गुरुगादियों पर शिष्यों की ओर से नारियल पुष्प माला दक्षिणा भेंट कर गुरु चरणों का आशीर्वाद लिया जाएगा। सुबह से ही गुरुपूजन शुरू हो जाएगा जो शाम तक चलेगा। पारीक आश्रम में विश्व मित्र सेवा संस्थान के संस्थापक संत कृष्णानंद का गुरु पूजन करने की परम्परा निभाई जाएगी।

संस्थान के अधीन चल रहे लाडली घर की विमंदित बालिकाएं भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। इसी तरह से गनाहेड़ा में दिव्य मोरारी बापू का गुरुपूजन होगा। नांद गांव की गोशाला में संत समताराम, चित्रकूट धाम में संत पाठक, गुमान बाबा हनुमान मंदिर परिसर में संत बालकदास, कपालेश्वर महादेव मंदिर में महंत सेवानंद गिरी का गुरुपूजन होगा। इसी तरह से रामधाम में संत रणछोडदास की प्रतिमा का गुरु के रूप में पूजन कर आशीर्वाद लिया जाएगा।

Hindi News / Ajmer / संस्कारों को संजोकर रखने की जरूरत

ट्रेंडिंग वीडियो