scriptआरएएस 2022: 733 पदाें के लिए 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियाें ने भरे फॉर्म | Patrika News
अजमेर

आरएएस 2022: 733 पदाें के लिए 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियाें ने भरे फॉर्म

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को होगी। आयोग प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है।

अजमेरOct 08, 2024 / 05:46 pm

raktim tiwari

RPSC RAS 2024 form

RPSC RAS 2024 form

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती- 2024 के लिए आवेदन जारी हैं। अब तक करीब 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी फॉर्म भर चुके हैं। अभी अंतिम आवेदन तिथि में करीब 12 दिन बाकी हैं। इस लिहाज से आवेदनों की संख्या 7 लाख अथवा उससे ज्यादा पहुंच सकती है।
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2024 के आवेदन 19 सितम्बर से भरने शुरू हुए। ऑनलाइन आवेदन 18 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। सचिव रामनिवास ने बताया कि राज्य सेवा में 346 और अधीनस्थ सेवा में 387 पद (कुल 733) शामिल किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को होगी। आयोग सिलेबस भी जारी कर चुका है।
पेपर सैटिंग का काम शुरू

आयोग 1949 से लेकर 2023 तक कई आरएएस परीक्षाएं करा चुका है। आयोग ने सदैव आरएएस प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराई है। इसके चलते पेपर सैटिंग का काम शुरू हो गया है। नवम्बर-दिसम्बर तक कामकाज खत्म कर प्रिंटिंग और अन्य कार्य होंगे।
पिछली आरएएस परीक्षाओं में आवेदन

2012: 1 लाख 74 हजार

2013: 2 लाख 65 हजार2016: 4 लाख 15 हजार

2018: 4 लाख 98 हजार2021: 5 लाख 97 हजार

2023: 6 लाख 97 हजार 51
राज्य सेवा के पद (आयोग के अनुसार)

आरएएस के 28 पद, आरपीएस के 50 पद, लेखा सेवा के 109, उद्योग सेवा के 2, सहकारी सेवा-12, परिवहन सेवा-2, बीमा सेवा-3, वाणिज्यिक कर सेवा के 59 , खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 7, राज्य कृषि सेवा के 16, श्रम कल्याण सेवा-2,समेकित बाल विकास सेवाएं 13, ग्रामीण विकास सेवा के 40, नियोजन सेवा-3, श्रम कल्याण सेवा-2 (कुल 346)
अधीनस्थ सेवा के पद: (आयोग के अनुसार)

देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-11, देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एसए)-2, सहकारिता अधीनस्थ सेवा(एनएसए) -41, सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एसए)2, राज. तहसीलदार सेवा (एनएसए) 166, तहसीलदार सेवा (एसए) 12, राज. खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एनएसए) के 17, खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एसए)- 1, राज.समेकित बाल विकास सेवा(एनएसए) 4, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) एनएसए के 1, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) एनएसए के 42, राज. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)एसए-8, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एनएसए-14, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एसए-3, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (एनएसए) 8, राजस्थान कृषि सेवा ( विपणन अधिकारी)-55 (कुल 387)
सबसे प्रतिष्ठित है परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग और राज्य के अभ्यर्थियों के लिए आरएएस परीक्षा सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है। यह राज्य स्तर की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा भर्ती है। इसमें आरएएस, आरपीएस के अलावा अधीनस्थ सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। परीक्षा तीन स्तर पर होती है। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार लिए जाते हैं।
तहसीलदार के लिए ज्यादा आवेदन

तहसीलदार सेवा के लिए अभ्यर्थी सबसे ज्यादा आवेदन करते हैं। अव्वल तो तहसीलदार सेवा में पदों की संख्या सर्वाधिक होती है। दूसरी ओर पदोन्नति के अवसर भी त्वरित मिलते हैं। तहसीलदार सेवा में अच्छी सेवा रिकॉर्ड के आधार पर 10 से 20 साल के भीतर पदोन्नत होकर आरएएस अधिकारी बनने में आसानी होती है।
शिक्षुता सलाहकार और सहा. मत्स्य विकास अधिकारी के आवेदन जारी

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के 8 पद एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय के 68 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने जारी हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी जल्द अपलोड होगी।

Hindi News / Ajmer / आरएएस 2022: 733 पदाें के लिए 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियाें ने भरे फॉर्म

ट्रेंडिंग वीडियो