
Ramadan 2024 : चांद दिखाई देने पर इस तारीख से शुरू हो जाएगा माह ए रमजान
Ramadan 2024 : राजस्थान में अगर 11 मार्च को चांद दिखाई देता है तो इसके अगले दिन से 12 मार्च से रमजान का पहला रोजा शुरू होगा। रमजान का माह शुरू होते ही मुसलमानों के बीच अलग ही उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिलता है जोकि पूरे एक महीने यानी ईद तक होता है। मुसलमान पूरे एक महीना रोजा रखते हैं, अल्लाह की इबादत करते हैं, नेक काम करते हैं और गलत काम करने से तौबा करते हैं।
अजमेर दरगाह कमेटी के अधीन हिलाल कमेटी की बैठक 11 मार्च की शाम अजमेर में होगी और चांद के दीदार होने पर रमजान के महीने का विधिवत एलान करेगी। चांद दिखाई देने की स्थिति में पहला रोजा 12 मार्च को होगा। इस्लाम में ईशा की नमाज के बाद तरावीह पढ़ेंगे और रोजा रखेंगे। अगर 11 मार्च को चांद नहीं दिखा, तो तरावीह 12 मार्च रात से होकर पहला रोजा 13 मार्च से माना जाएगा।
Published on:
06 Mar 2024 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
