scriptअजमेर डिस्कॉम: 661 सौ से ज्यादा कर्मचारियों को दिया प्रमोशन | Ajmer discom give promotion to employees | Patrika News
अजमेर

अजमेर डिस्कॉम: 661 सौ से ज्यादा कर्मचारियों को दिया प्रमोशन

207 इंजीनियर, 454 तकनीकी कर्मचारी पदोन्नत

अजमेरFeb 09, 2022 / 01:16 am

Amit

Ajmer discoms

ajmer discom

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ने 207 अभियंताओं एवं 454 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। अभियंताओं में 74 अभियंता सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता तथा 133 अभियंता कनिष्ठ से सहायक अभियंता बने है। डिस्कॉम के कर्मचारी संगठनों एवं श्रमिक संघों ने प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी का आभार व्यक्त किया है। डिस्कॉम ने विभिन्न स्तरों की पदोन्नतियां दी है।
प्रबन्ध निदेशक वी. एस. भाटी ने बताया हमने वादे के अनुरूप कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तय समय पर पदोन्नति देकर मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता की पदोन्नति पिछले काफी समय से माननीय न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण नही हो सकी थी। न्यायालय से मामला सुलझते है अजमेर डिस्कॉम ने राज्य के सभी डिस्कॉम्स से पहले अपने अभियंताओं को पदोन्नति का तोहफा दिया है।
पदोन्नत हुए सहायक अभियंताओं से अधिशासी अभियन्ताओं में 2018-19 वर्ष के 33, 2019-20 वर्ष के 12, 2020-21 वर्ष के 18, 2021-22 वर्ष के 11 अभियंता पदोन्नत हुए है। इसी तरह कनिष्ठ अभियंताओं से सहायक अभियन्ताओं में 2018-19 के 101, 2019-20 के 16 तथा 2020-21 के 16 अभियंताओं को पदोन्नत किया है।
454 तकनीकी कर्मचारी पदोन्नत
भाटी ने अभियन्ताओं की पदोन्नति के साथ साथ तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति का भी अहम फैसला लिया है। प्रबंध निदेशक के इस फैसले से तमाम तकनीकी संवर्ग में उत्साह की लहर है। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग की अनुमति मिलते ही वर्ष 2018-19 के 271, 2019-20 के 80 तथा 2020-21 के 103 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।
पूर्व में भी की पदोन्नितियां
भाटी ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों को समय पर प्रमोशन मिले इसके लिए समय समय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते है। उसी का परिणाम है कि अजमेर डिस्कॉम द्वारा वर्ष 2018-19 में 992, 2019-20 में 977 तथा 2020-21 में 543 कर्मचारियों को पूर्व में पदोन्नत किया जा चुका है। कर्मचारी संगठन एवं श्रमिक संघों ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है।

Hindi News/ Ajmer / अजमेर डिस्कॉम: 661 सौ से ज्यादा कर्मचारियों को दिया प्रमोशन

ट्रेंडिंग वीडियो