7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर डेयरी का पाउडर प्लांट शुरु प्रतिदिन 30 मैट्रिक टन पाउडर का होगा उत्पादन

96 करोड़ की लागत से बना है पाउडर प्लांट दूध,घी,मक्खन,आइसक्रीम,मिल्क पाउडर और अन्य दुग्ध उत्पाद बनेंगे अन्य डेयरियों के दूध का पाउडर भी बना सकेगी अजमेर डेयरी

2 min read
Google source verification
milk

milk

अजमेर.अजमेर डेयरी Ajmer Dairy का नवनिर्मित पाउडर प्लांट powder plant मंगलवार को चालू हो गया। इस प्लांट के जरिए 1 लाख लीटर दूध को 10 मैट्रिक टन पाउडर बनाते हुए प्लांट की शुरुआत की गई। पाउडर बनाने में 8 घंटे का समय लगा। जल्द ही इस प्लांट के जरिए पूर्ण क्षमता से प्रतिदिन 30 मैट्रिक टन metric tons दूध पाउडर बनायाproduction जाएगा। डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने हवन पूजा के बाद नए प्लांट की मशीन का बटन दबाकर पाउडर बनाने का काम शुरु किया। चौधरी ने बताया कि प्लांट के निर्माण पर 97 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सहकारिता क्षेत्र में अजमेर डेयरी ऐसी पहली डेयरी है जिसके पास प्रतिदिन 30 मैट्रिक टन पाउडर बनाने वाला प्लांट है। पाउडर प्लांट बनने से उपभोक्ताओं और दुग्ध उत्पादकों दोनो को फायदा होगा। उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाला पाउडर मिलेगा वहीं पशुपालकों को भी पशुओं का सम्पूर्ण दूध अजमेर डेयरी को बेच सकते हैं। चौधरी ने बताया कि डेयरी के अतिरिक्त दूध को दिल्ली,हरियाणा और यूपी के प्राइवेट प्लांटों में पाउडर बनवाना पड़ता था लेकिन नया प्लांट बनने से अब अजमेर डेयरी स्वंय के दूध का पाउडर बनाने के साथ ही अन्य डेयरियों के दूध का पाउडर बना सकेगी इससे अजमेर डेयरी को अतिरिक्त आय होगी।


11 हजार से अधिक वंचितों को मिला लाभ

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

अजमेर.सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में अब तक वंचित 11 हजार 844 पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया है।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अन्तर्गत सरकार द्वारा वृद्ध, विधवा एवं विकलांगों को पेंशन प्रदान की जाती है। अजमेर जिले में शिविरों के माध्यम से अब तक 11 हजार 844 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोडकऱ लाभान्वित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक अजमेर ग्रामीण में 2 हजार 531, अरांई में 640, भिनाय में 734, जवाजा में 828, केकड़ी में 531, किशनगढ़ में 1 हजार 425, मसूदा में 1 हजार 534,पीसांगन में 1 हजार 604, सरवाड़ में 303, सावर में 654 तथा श्रीनगर में 1 हजार 60 नए पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई है।

read more:विवेकानन्द स्मारक के दिन फिरेंग,2.25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण