scriptWomen Help Line Abhayam महिला को आत्महत्या करने से रोका | Woman prevented from committing suicide | Patrika News
अहमदाबाद

Women Help Line Abhayam महिला को आत्महत्या करने से रोका

181 अभयम टीम ने पति व ससुराल पक्ष को समझाया

अहमदाबादSep 09, 2022 / 10:13 pm

Binod Pandey

Women Help Line Abhayam महिला को आत्महत्या करने से रोका

Women Help Line Abhayam महिला को आत्महत्या करने से रोका

शामलाजी. महिला सुरक्षा के लिए कार्यरत अभयम 181 हेल्पलाइन की सहायता से घरेलू हिंसा और संतान नहीं होने से प्रताडऩा की शिकार महिला को आत्महत्या करने से रोकने में सफलता मिली। दुखी और रोती महिला रात दो बजे घर से अकेले निकल कर आत्महत्या करने जा रही थी, इस दौरान गांव के एक दंपती ने उसे ऐसा करते देखा तो अभयम को सूचना दी। रात दो बजे मौके पर पहुंची अभयम की टीम ने महिला और ससुराल के सदस्यों को समझाया जिससे मामले का सुखद अंत आया। पीडि़त महिला की काउंसलिंग की : घटनास्थल पर पहुंच कर टीम सदस्यों ने महिला की काउंसलिंग की। हालांकि देर तक महिला बार-बार मुझे तो मर ही जाना है, की रट लगाती रही और वापस घर नहीं जाने की बात पर अड़ी रही।
रात दो बजे अकेले घर से निकली थी महिला
जानकारी के अनुसार अरवल्ली जिले के गांव की एक महिला को विवाह के 7 साल बाद भी कोई संतान नहीं था। दंपती के निसंतान रहने से पति समेत सास-ससुर की प्रताडऩा महिला की रोजमर्रा की बात हो चुकी थी। शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर आखिरकार महिला ने आत्महत्या करने की ठानी और रात दो बजे अकेले घर से निकल गई। खेत से रोते-रोते वह जा रही थी, एक दंपती की उस पर नजर पड़ी। दंपती ने महिला को समझाते हुए 181 अभयम हेल्पलाइन को सूचना दी।
इसके बाद काउंसलर चेतना चौधरी ने संतान प्राप्ति के लिए महिला और पुरुष दोनों को जवाबदार संबंधी बातों से पीडि़त महिला को अवगत कराया। इसके बाद किसी तरह महिला को समझा-बुझा कर उसे उसके ससुराल ले जाया गया। यहां पति समेत सास-ससुर को सख्त शब्दों में घरेलू हिंसा संबंधी कानून से अवगत कराया गया। इसके बाद पति ने महिला को किसी प्रकार तरह से प्रताडि़त नहीं करने का लिखित में आश्वासन दिया। बाद में महिला के आंखों में राहत भरी आंसू देख मामले का सुखद अंत आया।

Hindi News / Ahmedabad / Women Help Line Abhayam महिला को आत्महत्या करने से रोका

ट्रेंडिंग वीडियो