14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलायंस समूह के अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारका तक की पदयात्रा हुई पूरी

अंतिम दिन पत्नी और माता भी पदयात्रा में जुड़ी, भगवान द्वारकाधीश के किए दर्शन जामनगर. रिलायंस समूह Reliance Group के अनंत अंबानी Aanant Ambani की जामनगर Jamnagar से द्वारका Dwarka तक की पदयात्रा रविवार को रामनवमी Ramnavmi पर पूरी हुई। दस दिनों में 115 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा के बाद रविवार को वे भगवान द्वारकाधीश […]

2 min read
Google source verification

अंतिम दिन पत्नी और माता भी पदयात्रा में जुड़ी, भगवान द्वारकाधीश के किए दर्शन

जामनगर. रिलायंस समूह Reliance Group के अनंत अंबानी Aanant Ambani की जामनगर Jamnagar से द्वारका Dwarka तक की पदयात्रा रविवार को रामनवमी Ramnavmi पर पूरी हुई। दस दिनों में 115 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा के बाद रविवार को वे भगवान द्वारकाधीश मंदिर Dwarkadeesh Mandir में पहुंचे और दर्शन किए। उन्होंने तिथि के अनुसार रामनवमी पर द्वारका में अपना जन्मदिन Birthday मनाया। पदयात्रा के अंतिम दिन अनंत के साथ उनकी पत्नी Wife राधिका Radhika और माता Mother नीता अंबानी Nita Ambani भी जुड़ी।
28 मार्च को जामनगर जिले के मोटी खावड़ी िस्थत रिलायंस ग्रीन्स से अनंत ने पदयात्रा की शुरुआत की थी। पदयात्रा के समापन अवसर पर अनंत ने द्वारका में गोमती घाट पर जाकर गोमती नदी की पूजा की तथा शारदापीठ में पादुका पूजा का लाभ लिया। इसके अलावा उन्होंने ब्रह्मचारी नारायणानंद का आशीर्वाद प्राप्त कर द्वारकाधीश की ध्वजा का पूजन किया।

ऐसा लग रहा है जैसे मेरे सारे सपने पूरे हो गए : अनंत अंबानी

अनंत अंबानी ने कहा कि आज हमारी पदयात्रा का दसवां दिन है। आज हमारी यात्रा समाप्त हो गई है। मैंने आज द्वारकाधीश के दर्शन किए। मेरी पत्नी भी आज पदयात्रा में शामिल हुईं। मेरा दिल खुश है, ऐसा लगता है जैसे मेरे सारे सपने सच हो गए हैं।

आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है : नीता अंबानी

नीता अंबानी ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मेरे अनंत ने रामनवमी के दिन जामनगर से द्वारकाधीश तक की पदयात्रा पूरी की है। मैं बहुत खुश हूं। अनंत के साथ आए सभी युवा हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि इन युवाओं ने इतनी छोटी-सी उम्र में भगवान पर भरोसा रखते हुए 10 दिनों तक पैदल यात्रा की। यह द्वारकाधीश का आशीर्वाद है।

शादी के बाद अनंत पैदल चलकर द्वारका जाना चाहते थे : राधिका

राधिका ने बताया कि अनंत शादी के बाद द्वारका पैदल जाना चाहते थे। यह उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई है। वे अपना जन्मदिन भगवान द्वारकाधीश के साथ मना रहे हैं, मुझे बहुत गर्व है।